फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anna hazare Hunger strike on Lokayukta Lokpal law from Jan 30

लोकायुक्त लोकपाल कानून पर अन्ना का अनशन 30 जनवरी से, 24 को करेंगे बैठक

Tue, 08 Jan 2019 06:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Jan 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
Anna hazare Hunger strike on Lokayukta Lokpal law from Jan 30
अन्ना हजारे - फोटो : फाइल फोटो

समाज सेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल लोकायुक्त कानून को केंद्र व राज्यों में लागू करने के लिए देशभर में आंदोलन करने का एलान किया है। इसके लिए 24 जनवरी को रालेगढ़ सिद्धी में बैठक होगी। बैठक में हर राज्यों के कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

विज्ञापन


अन्ना ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह अपने-अपने राज्यों में आंदोलन करें। महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून लागू हो इसके लिए वह स्वयं 30 जनवरी को रालेगढ़ सिद्धि में अनशन पर बैठेंगे। सोमवार को अन्ना ने यह जानकारी अपने गांव रालेगढ़ सिद्धी  से जारी लिखित बयान में दी है।       
विज्ञापन


अन्ना ने रालेगण सिद्धि से जारी बयान में कहा है देश में बढ़ते  भ्रष्टाचार पर रोक लगे। चार साल से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी मोदी सरकार लोकपाल नियुक्त करने के सवाल को टालती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं मोदी सरकार ने लोकपाल कानून को कमजोर करने के लिए लोकायुक्त कानून की धारा 44 संशोधन लाकर 2016 में कमजोर बिल को तीन दिन के भीतर लोकसभा और राज्यसभा से पास करा लिया। इससे सरकार की इच्छाशक्ति साफ जाहिर है कि जब सरकार अपने हितों के लिए कमजोर बिल को तीन दिन में पास करा सकती है तो लोकायुक्त लोकपाल को लागू न करना उनकी मंशा को बया कर रहा है।


इसी तरह राज्य भी 2013 में लोकपाल कानून बनने के बाद आज 2018 तक पांच साल गुजर जाने बाद भी लोकायुक्त कानून नहीं बना रहे हैं। इसलिए अब फैसला लिया गया है कि कार्यकर्ता अपने-अपने राज्यों में आंदोलन करके दबाव बनाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed