फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ankita student of Noida Girls Inter College scored 93.2 percent marks in 12th

UP Board Result: एग्जिमा की वजह से नहीं जा पाई थी स्कूल, मेहनत के बल पर अंकिता ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

Sat, 20 Apr 2024 08:10 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Apr 2024 08:10 PM IST
सार

 नोएडा कन्या इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा अंकिता ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अंकिता को परीक्षा से पहले पैर में एग्जिमा हो गया था।
 

विज्ञापन
Ankita student of Noida Girls Inter College scored 93.2 percent marks in 12th
छात्रा अंकिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंगेल स्थित नोएडा कन्या इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा अंकिता ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे परिवार के लोग बहुत खुश हैं। अंकिता को परीक्षा से पहले पैर में एग्जिमा हो गया था। यह एक तरह की एलर्जी है। इस दौरान वह कई दिनों तक स्कूल तक नहीं जा पाई। घर में रहकर ही पढ़ाई की।

विज्ञापन


अंकिता के अंग्रेजी में 91, गणित में 96, हिंदी में 96, भौतिक विज्ञान में 86 व रसायन विज्ञान में 97 अंक आए हैं। अंकिता ने बताया कि वह रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। अगर कुछ समझ नहीं आता था तो अगले दिन स्कूल में जाकर शिक्षकों से पूछती थी। अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करेंगी। अंकिता के पिता बृजभान सिंह एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं और मां रंभा देवी गृहिणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed