{"_id":"e66054669b6da272efe110ec42c959b7","slug":"ankit-massacre-the-four-contractors-for-murder-suspect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड: इन चार ठेकेदारों पर हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड: इन चार ठेकेदारों पर हत्या का शक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड में पुलिस की जांच प्रॉपर्टी डीलरों की तरफ घूम गई है। मेरठ में बृहस्पतिवार को पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को चार संदिग्ध प्रॉपर्टी डीलरों से नोएडा में पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अंकित से संबंधित उन सभी बिंदुओं को पुलिस सिरे से खंगाल रही है जो शख्स या कारोबार उससे और परिवार से जुड़ा हो। अंकित सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। ऐसे में पुलिस ने पेशे से जुड़े सभी साथियों से पूछताछ की है जो लगातार उसके संपर्क में थे।
विज्ञापन
पत्नी अमीषा भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उसने नौकरी की शुरुआत बंगलूरू से की थी। ऐसे में पुलिस टीम छानबीन करने बंगलूरू भी गई हुई है। वहीं, अंकित के पिता धर्मवीर चौहान एक टायर कंपनी से रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी का काम बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया। अब तक की जांच में पुलिस ने एक-दो प्रॉपर्टी के विवाद भी पाए हैं। करीब छह प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ भी की गई है।
डीएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि मेरठ के चार प्रॉपर्टी डीलरों से नोएडा में पूछताछ की गई है। उन्हें रूल ऑउट नहीं किया गया है। उनसे फिर पूछताछ की जा सकती है।
साथ ही, अन्य प्रॉपर्टी डीलरों का डाटा खंगाला जा रहा है। दो दिन पूर्व अट्टा में मिली होंडा एकॉर्ड कार के मालिक का पता चल गया है। कार खराब होने से वह पार्क करके मुंबई चला गया था।