फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anjali rathour murder case and story from his father angel

पापा-मम्मी की शादी की सिल्वर जुबली पर अंजलि ने किया था एक वादा

Wed, 31 May 2017 08:57 PM IST
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 31 May 2017 08:57 PM IST
सार

रोहतक, यमुना नगर, जालंधर, इटावा के लिए
-----------------------------------
नोएडा इंजीनियर युवती को गोली मारने का मामला
---------
हेडिंग: सोसायटी के गार्डों ने बरती लापरवाही
सबहेड : मुख्य गेट से महज 50 मीटर की दूरी पर अंजली को गोली मारी, गार्डों को पता नहीं चला
माता-पिता से किया था शादी की गोल्डन जुबली मनाने का वादा
2 मई को राष्ट्रपति से डिग्री पाकर बेहद खुश थी अंजली
अमर उजाला ब्यूरो

नोएडा।

विज्ञापन
anjali rathour murder case and story from his father angel

विस्तार

शताब्दी रेल विहार में रात व दिन मेें तीन-तीन गार्ड रहते हैं। लोगों ने सुबह शानू नाम के युवक को आते हुए तो देखा, लेकिन जाते हुए नहीं देखा। शानू किससे मिलने जा रहा है और क्यों, ये भी गार्डों ने नहीं देखा। रजिस्टर पर उसने मोबाइल नंबर भी गलत लिखा है।

विज्ञापन


हमलावर पिस्तौल लेकर सोसायटी में घुसा पर गार्डों ने उसकी तलाशी नहीं ली। मुख्य गेट से महज 50 मीटर की दूरी पर हमलावर ने अंजली को गोली मारी। बावजूद किसी गार्ड ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। मुख्य गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा कब से दिशाहीन है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी न तो गार्डों को है और न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को। घटना के बाद सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखने पर कैमरे के दिशाहीन होने का पता चला। जाहिर है कि सीसीटीवी कैमरे पर नियमित नजर नहीं रखी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई थी सिल्वर जुबली

anjali rathour murder case and story from his father angel

इधर, पिता तेजपाल सिंह राठौर ने रोते हुए बताया कि कुछ समय पहले अंजली ने उनकी शादी की सिल्वर जुबली (25वीं सालगिरह) धूमधाम से मनाई थी। उसने वादा किया था कि वह उनकी शादी की गोल्डन जुबली (50वीं सालगिरह) इससे भी ज्यादा धूमधाम से मनाएगी।

हाल में ही अंजली ने छोटे भाई का जन्मदिन भी मनाया था। 2 मई को अंजली को राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय में डिग्री सौंपी थी। राष्ट्रपति से डिग्री पाकर वह बेहद खुश थी। डिग्री घर में रखकर वह नोएडा चली आई थी। ऑफिस से वह एक दिन भी छुट्टी नहीं करती थी।

तबियत खराब होने पर भी अगर उसे छुट्टी करने को बोला जाता तो कहती थी कि ऑफिस में बहुत काम है। उसकी महत्वपूर्ण बैठक है। अंजली अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर थी। पिता ने बताया कि बेटी बहुत हिम्मत वाली थी।

अंजली हमेशा खुशनुमा माहौल रखती थी।

anjali rathour murder case and story from his father angel

वह अक्सर अकेले ही आती-जाती थी। उसने कभी जिक्र नहीं किया कि कोई उसे परेशान करता है। अगर बेटी ने इस बात का जरा सा भी जिक्र किया होता तो वह उसे कभी भी घर से अलग नहीं रहने देते। वहीं, पीजी में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि अंजली हमेशा खुशनुमा माहौल रखती थी।

अंजली ने 12 अप्रैल को पीजी में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। पीजी की लड़कियों ने उसके जन्मदिन पर पार्टी रखी थी। कमरे को विशेष तौर पर सजाया गया था।मुख्य गेट से महज 50 मीटर की दूरी पर हमलावर ने अंजली को गोली मारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed