फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anil dujana and munna bajrangi friendship leads sundar bhati in trouble

दुजाना और मुन्ना की दोस्ती से सुंदर भाटी भी जांच के दायरे में, कुछ दिन पहले बागपत जेल में था

Wed, 11 Jul 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 11 Jul 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
anil dujana and munna bajrangi friendship leads sundar bhati in trouble
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला

बागपत जेल में डॉन माफिया मुन्ना बजरंगी की मौत के मामले में सुंदर भाटी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुंदर भाटी मई में तीन दिन के लिए बागपत जेल में रुका था। वहीं, एक बंदी ने दावा किया है कि इस दौरान सुंदर भाटी और सुनील भाटी की लंबी बातचीत हुई थी।

विज्ञापन


बागपत जेल में सुनील राठी को स्पेशल सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। इस सेल में सुनील के अलावा अन्य अपराधी भी मौजूद हैं। एक बंदी ने किसी माध्यम से पुलिस को यह जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले सुंदर भाटी भी बागपत जेल में रुका था।
विज्ञापन


बंदी ने यह भी दावा किया है कि बागपत जेल में रुकने के दौरान सुंदर भाटी और सुनील राठी की देर तक बातचीत भी हुई थी। सुंदर भाटी और अनिल दुजाना दोनों गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विरोधी गिरोह माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल दुजाना से मुन्ना बजरंगी की दोस्ती की खूब चर्चा रही है। इन सब परिस्थितियों के कारण मुन्ना की हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस सुंदर भाटी के बागपत जेल में रहने के दौरान व उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में सुंदर की शह या साथ होने की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed