फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry young man and his friends fired after talking loudly in the street in delhi

खौफनाक: जोर से बात करने पर नाराज हुआ युवक, दोस्तों को बुलाकर चलाईं गोलियां

Sat, 14 May 2022 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 May 2022 10:44 AM IST
सार

दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद में एक गली में जोर-जोर से बात करने से नाराज युवक और उसके दोस्तों ने फायरिंग कर दी। दोस्त से बात कर रहे युवक ने एक घर में छुपकर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्जकर गोली चलाने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Angry young man and his friends fired after talking loudly in the street in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में गली में जोर जोर से बात करने से नाराज एक युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर वहां ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली चलते देख दोस्त के साथ बात कर रहे युवक ने एक घर में छुपकर अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


दयालपुर थाना पुलिस मौका मुआयना करने के बाद इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


मोहम्मद शाहरुख सपरिवार ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में रहता है और जींस सिलाई का काम करता है। बुधवार देर रात पुलिस को ओल्ड मुस्तफाबाद की गली नंबर 22 में गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शाहरुख काफी घबराया हुआ मिला। उसने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने यहां गोलीबारी की है। वह बाद में अपना बयान देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके मुआयना किया। मौके से पुलिस को दो खोखे और एक कारतूस मिला। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन कैमरे खराब मिले। बाद में शाहरुख ने बताया कि रात में वह एक शादी समारोह में शामिल होकर घर की ओर आ रहा था। गली नंबर 22 में उसे बचपन का दोस्त अजीम मिला।
 

काफी दिन बाद दोस्त के मिलने पर दोनों जोर जोर से एक दूसरे का हालचाल पूछने लगे। इसी दौरान एक युवक उसे शोर नहीं मचाने की बात कहकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। 

कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने तीन दोस्तों के साथ आता दिखा। उसका एक दोस्त हवा में गोली चला रहा था और एक दोस्त के पास चाकू था। जिसे देखकर शाहरुख और उसका दोस्त वहां से भागे और एक घर में छुपकर अपनी जान बचाई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed