फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry husband stabbed two people including young man for talking to wife in Delhi

पत्नी किसी और भी करती है बात: गुस्साए शौहर ने युवक समेत दो को किया ऐसा हाल, जीवन-मौत से जूझ रहा एक, आरोपी फरार

Sun, 07 Jan 2024 08:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Jan 2024 08:19 PM IST
सार

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Angry husband stabbed two people including young man for talking to wife in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में पत्नी से बात करने पर गुस्साए पति ने युवक व उसके रिश्तेदार को चाकू मार दिया। शोर शराबा हुआ तो आरोपी मौके पर चाकू फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक एम डी लड्डू (21) और इसके रिश्तेदार मंजूर (45) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंजूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस को घटना स्थल से दो चाकू बरामद हुए हैं। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने लड्डू का बयान लेकर आरोपी दाउद और उसके भाई जियाउल रहमान उर्फ जाबुल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पुर्णिया बिहार का रहने वाला एम डी लड्डू परिवार के साथ 33 फुटा रोड, पांचाल विहार, करावल नगर में रहता है। वह छोटा-मोटा काम करता है। गांव में रहने के दौरान लड्डू की दोस्ती रिश्ते के चाचा दाउद की पत्नी हो गई। दोनों फोन पर बातचीत करने के अलावा मिलते भी थे।

विज्ञापन

यह बात दाउद और उसके परिवार को पता चली तो इन लोगों ने गांव में हंगामा किया। बाद में गांव में पंचायत हुई। लड्डू ने पंचायत में वादा किया कि वह दोबारा दाउद की पत्नी से बात नहीं करेगा और सजा के रूप में लड्डू के परिवार ने पंचायत के कहने पर दाउद के परिवार को दो लाख रुपये दिए। आरोप है कि इसके बाद भी दाउद ने लड्डू को बाद में देखने की बात की।

लड्डू अपने रिश्तेदार मंजूर के यहां काम के सिलसिले में दिल्ली आ गया। वह उसके साथ ही रहने लगा। इस दौरान दाउद और उसका भाई जियाउल भी दिल्ली आ गए। आरोप है कि शनिवार को दोनों ने पांचाल विहार में मंजूर और लड्डू को रोक लिया। दोनों के हाथ में चाकू थे। बाद में आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed