फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry husband kidnaps brother-in-law and demands return of his wife and daughter

नाराज पति की करतूत: 11 वर्षीय साले का किया अपहरण, बोला- मेरी बेटी-पत्नी वापस भेजो, बच्चे के टुकड़े कर दूंगा

Tue, 27 Feb 2024 04:07 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Feb 2024 04:07 AM IST
सार

नाराज पति ने पत्नी को पाने के लिए 11 वर्ष के साले का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने अपने ससुराल में धमकी भरी कॉल की। आरोपी ने फोन कर कहा कि उसे उसकी पत्नी व डेढ़ वर्ष की बेटी वापस चाहिए नहीं तो वह बच्चे के टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

विज्ञापन
Angry husband kidnaps brother-in-law and demands return of his wife and daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के कापसहेड़ा इलाके में अपहरण का रोचक मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपने 11 वर्ष के साले का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी ने फिरौती के तौर पर मोटी रकम नहीं, बल्कि अपनी ही पत्नी मांगी थी। कापसहेड़ा पुलिस ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया।

विज्ञापन


अंदेशा था कि आरोपी समीर(24) नशे का आदी हैं और वह बच्चे की हत्या कर सकता है। पुलिस ने कोटला मुबारकरपुर इलाके में घेराबंदी कर बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया। हालांकि आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि आरोपी समीर को पकडऩे के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार खजूरी खास इलाके में रहने वाले समीर का कापसहेड़ा में रहने वाली राधा(बदला हुआ नाम) के साथ प्रेम विवाह हुआ था। प्राइवेट काम करने वाले समीर का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी डेढ़ वर्ष की बच्ची को लेकर गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर को लगा कि उसकी पत्नी व बेटी को उसके सास-ससुर ले गए हैं और उसका कहीं विवाह कर दिया है। उसने पत्नी को पाने के लिए 22 फरवरी को 11 वर्ष के साले का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने 24 फरवरी को अपने ससुराल में धमकी भरी कॉल की। आरोपी ने फोन कर कहा कि उसे उसकी पत्नी व डेढ़ वर्ष की बेटी वापस चाहिए नहीं तो वह बच्चे के टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

घबराए सास-ससुर ने पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बच्चे की बरामदगी के लिए एसीपी सत्यजीत सरीन व कापसहेड़ा थानाध्यक्ष नवीन कुमार की देखरेख में एसआई जसबीर मलिक, कमल, विनोद व हवलदार वीरेंद्र की टीम गठित की।


टीम ने आरोपी के मोबाइल डिटेल खंगाली तो पता लगा कि उसने अपना मोबाइल बंद किया हुआ है। वह राहगीरों से मोबाइल लेकर धमकी भरे कॉल कर रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर नवीन कुमार को पता लगा कि आरोपी कोटला मुबारकपुर में हैं। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से बच्चे को 24 फरवरी को सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed