{"_id":"66c0d2968afb4662830c615b","slug":"angered-by-altercation-with-ground-staff-at-delhi-airport-pilot-locks-himself-in-cockpit-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Airport: ग्राउंड स्टाफ से कहासुनी से नाराज पायलट ने खुद को कॉकपिट में किया बंद, घंटों फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Airport: ग्राउंड स्टाफ से कहासुनी से नाराज पायलट ने खुद को कॉकपिट में किया बंद, घंटों फंसे रहे यात्री
Sat, 17 Aug 2024 10:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:11 PM IST
सार
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर ग्राउंड स्टाफ से कहासुनी से नाराज एयर इंडिया के पायलट ने खुद को कॉकपिट में बंद कर लिया। नई दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना होने वाले विमान को गेट देर तक न खुलने से यात्रियों को एरोब्रिज में ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे अजीब वाकया सामने आया। ग्राउंड स्टाफ से कहासुनी से नाराज एयर इंडिया के पायलट ने खुद को कॉकपिट में बंद कर लिया। नई दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना होने वाले विमान को गेट देर तक न खुलने से यात्रियों को एरोब्रिज में ही इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरे विमान से यात्रियों को उदयपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का संचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख शुरू कर दिया गया है, लेकिन टर्मिनल-3 से एयर इंडिया के विमान में यात्रियों को असुविधा हुई। विमान संख्या एआई- 469 में बोर्डिंग के समय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह यह रही कि यात्रियों के फ्लाइट में सवार होने से पहले पॉयलट और ग्राउंड स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज पॉयलट ने खुद को कॉकपिट में ही लॉक कर लिया और विमान को उड़ाने से मना कर दिया। इस बीच यात्री एरोब्रिज तक पहुंच गए थे। लेकिन विमान को गेट न खुलने से वह संकरी से जगह में इंतजार करते हुए।
विज्ञापन
इसकी भड़ास यात्रियों ने सोशल मीडिया पर निकाली। उनका आरोप था कि जब विमान का संचालन नहीं होना था तो फिर बोर्डिंग के लिए एरोब्रिज खोलने की आवश्यकता क्या थी। छोटे से इस गलियारे में अपने को फंसा महसूस कर रहे थे। किसी तरह की जानकारी भी नहीं दी गई कि विमान का गेट क्यों नहीं खोला जा रहा है। इतना ही नहीं, दूसरे विमान से उदयपुर जाने की भी घोषणा नहीं की गई। एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
उधर, एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। कहा है कि विमान यात्रियों को लेकर दूसरा विमान रवाना होगा। सोशल मीडिया हैंडल पर शिकायत किए जाने के बाद एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जवाब दिया है। कहा है कि विमान के परिचालन समय में देरी अपरिहार्य कारणों से हुई है।