फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An old three storey building in northwest Delhi Keshav Puram collapsed 

दिल्ली: तोड़ने के दौरान केशवपुरम इलाके में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कोई हताहत नहीं

Sun, 22 Nov 2020 05:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 22 Nov 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
An old three storey building in northwest Delhi Keshav Puram collapsed 
दिल्ली में इमारत ढही (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

केशवपुरम के लारेंस रोड पर स्थित जर्जर तीन मंजिला इमारत तोड़ने के दौरान रविवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि इमारत के गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को इसकी जानकारी दे दी। जांच के दौरान वहां कोई हताहत नहीं मिला। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस व दमकल विभाग को तीन मंजिला इमारत के गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन मंजिला इमारत काफी जर्जर अवस्था में थी। इसे तोड़ने का काम किया जा रहा था। हालांकि जिस दौरान इमारत गिरी, उस समय इसे तोड़ा नहीं जा रहा था। 
विज्ञापन


अचानक हुए तेज धमाके के बाद लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी थी। दमकल अधिकारियों ने छानबीन करने के बाद बताया कि मलबा के नीचे कोई दबा नहीं है। उसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed