{"_id":"e12a2ef7baed7e439694c8cd665d44db","slug":"an-old-man-found-dead-in-bangla-sahib-gurudwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा बंगला साहिब में मृत मिला बुजुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा बंगला साहिब में मृत मिला बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 May 2014 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के संसद मार्ग थाना इलाके में स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
हाथ पर लिखे नाम से उनकी पहचान मुख्तियार सिंह (80) के रुप में हुई। वह पटियाला, पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। वह अक्सर पंजाब से बंगला साहिब में आते रहते थे।
पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद गर्मी की वजह से बुजुर्ग की मौत होने की बात कही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्याऊ के पास एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है।
बुजुर्ग को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन