{"_id":"649551bfe355535b3f028dc5","slug":"an-elderly-woman-was-killed-in-a-property-dispute-in-mandawali-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी बुजुर्ग सुधा गुप्ता की हत्या, सुआ घोंपकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी बुजुर्ग सुधा गुप्ता की हत्या, सुआ घोंपकर उतारा था मौत के घाट
Fri, 23 Jun 2023 01:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:36 PM IST
सार
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला की मंडावली एरिया में कई प्रॉपर्टी हैं। मोनू डेढ़ा उनकी कुछ प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता था। इसी वजह से उसने अपने दोस्तों पुष्पेंद्र और सार्थिक के साथ मिलकर सुधा गुप्ता की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
मृतका सुधा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी जिला पुलिस ने मंडावली इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला सुधा गुप्ता (72) की सुआ घोंपकर की गई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में तीन हत्यारे और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीनों हत्यारों की गिरफ्तारी हरियाणा के भोंडसी स्थित रिठौज गांव के खेतों से हुई। आरोपी यहां खेतों के बीच बने ट्यूबवेल के कमरे में छिपे थे। इनकी पहचान मोनू डेढ़ा उर्फ चाचा (26), पुष्पेंद्र यादव उर्फ अइया (18), सार्थिक नागर उर्फ लड्डू (19) और विकास चौधरी उर्फ लाला (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक कार, खून से सने कपड़े व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला की मंडावली एरिया में कई प्रॉपर्टी हैं। मोनू डेढ़ा उनकी कुछ प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता था। इसी वजह से उसने अपने दोस्तों पुष्पेंद्र और सार्थिक के साथ मिलकर सुधा गुप्ता की हत्या की योजना बनाई। वारदात के बाद विकास ने इनकी भागने और छिपने में मदद की। पुलिस वारदात में इस्तेमाल सुए बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि 20 जून को मंडावली इलाके में दोपहर करीब 2.30 बजे रेलवे ब्रिज के नीचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुधा गुप्ता नामक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी। वारदात के समय वह अपने लक्ष्मी नगर स्थित घर लौट रही थीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसमें जिले की एएटीएस और नारकोटिक्स की टीम को भी जांच में शामिल किया गया। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी हरियाणा के भोंडसी स्थित रिठौज गांव में छिपे हैं।
ऐसे की वारदात
आरोपियों ने बताया कि मंगलवार को श्रीराम चौक मंडावली से सुधा गुप्ता का पीछा करना शुरू किया। इसके बाद रेलवे ब्रिज के पास उनकी स्कूटी को रोककर वारदात को अंजाम दे दिया गया। वारदात के बाद वह बाइक पर सवार होकर विकास चौधरी के पास पहुंचे। वहां से कार लेकर भोंडसी भाग गए।