फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   an eagle stopped delhi metro service for three hours on 13 june evening

एक चील ने रोकी मेट्रो की रफ्तार, तीन घंटे तक प्रभावित रहीं सेवाएं

Wed, 14 Jun 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
an eagle stopped delhi metro service for three hours on 13 june evening
चील ने रोकी मेट्रो की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त ब्लू लाइन (द्वारका से वैशाली/नोएडा) पर मंगलवार शाम एक चील ने मेट्रो की रफ्तार रोक दी। शाम पांच बजे अचानक इंद्रप्रस्थ (आईपी) स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन थम गई।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि ओएचई में लगा इंसुलेटर शॉट सर्किट के बाद टूट गया है, जिससे आईपी मेट्रो स्टेशन से यमुना  बैंक की ओर जाने वाली लाइन पर मेट्रो आगे नहीं बढ़ सकती। पीक आवर्स होने के कारण स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती गई। देर शाम आठ बजे इस लाइन को दोबारा चालू किया गया।
विज्ञापन


ट्रैक पर एक जगह मेट्रो ट्रेन रुकने से पूरे लाइन पर मेट्रो ट्रेन की बंचिंग शुरू हो गई। इससे मेट्रो की रफ्तार थम गई। तुरंत ही मेट्रो ने इंसुलेटर ठीक करने का काम शुरू किया। मगर इस दौरान करीब तीन घंटे तक यमुना बैंक से आईपी मेट्रो स्टेशन के बीच एक लाइन पर ही मेट्रो की सेवाएं दी गई। इससे ट्रेनों का वेटिंग टाइम बढ़ गया। पीक आवर्स होने के कारण इस लाइन के सभी स्टेशनों पर बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

an eagle stopped delhi metro service for three hours on 13 june evening
मेट्रो सेवा रही बाध‌ित - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो के मुताबिक, मरम्मत कार्य के दौरान यमुना बैंक से आईपी के बीच सिंगल लाइन पर ट्रेन चल रही थी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन दोनों स्टेशनों के बीच एक बार में पहले यमुना बैंक से आईपी के लिए तीन ट्रेनें लगातार बारी-बारी से निकाली जा रहीं थीं।

फिर इसी तरह आईपी डिपो से यमुना बैंक के बीच ट्रेन चलाई जा रही थी। इसके बाद भी मेट्रो की सेवाएं सामान्य नहीं हुई। यात्रियों को स्टेशन पर मेट्रो पकड़ने के लिए 20-30 मिनट तक का इंतजार करना पड़ रहा था।

मेट्रो छोड़ सड़क पर आई भीड़
पीक आवर्स में जब मेट्रो की सेवाएं प्रभावित हुईं तो स्टेशनों की भीड़ और लंबे इंतजार से बचने के लिए यात्री स्टेशन से बाहर आ गए। मंडी हाउस प्रगति मैदान, आईपी डिपो, बाराखंभा मेट्रो स्टेशन से यात्री बाहर आ गए। स्टेशन के बाहर भी यात्रियों की भीड़ लग गई। आगे सफर करने के लिए लोग बस का इंतजार करते और ऑटो ढू़ंढते नजर आए।

ब्लू लाइन पर कब-कब आई दिक्कत?
3 जनवरी 2017 को ओएचई समस्या से ब्लू लाइन पर थमी मेट्रो।
7 फरवरी 2017 को नोएडा व वैशाली जाने वाली लाइन पर समस्या।
25 दिसंबर 2016 यमुना बैंक-आईपी के बीच ही ओएचई की समस्या।
18 दिसंबर 2016 यमुना बैंक और आईपी डिपो के बीच ओएचई की समस्या।
8 दिसंबर 2016 ब्लू लाइन पर राजेंद्र नगर स्टेशन पर तकनीकी समस्या से रुकी मेट्रो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed