फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An acquaintance misdeed a woman on pretext of getting her a job

दोस्त की नीयत में था खोट: पंजाब की महिला से पहले दोस्ती की, फिर दिल्ली बुलाया... बहाने से बुलाकर की दरिंदगी

Mon, 30 Sep 2024 07:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Sep 2024 07:29 PM IST
सार

दिल्ली आने के बाद पीड़िता अपनी एक परिचित महिला के साथ रहने लगी थी। उसने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी ने उसे मिलने और साक्षात्कार के लिए आने के लिए कहा था।

विज्ञापन
An acquaintance misdeed a woman on pretext of getting her a job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोहन गार्डन इलाके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने परिचित पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

24 साल की महिला मूलत: पंजाब की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि कुछ महीने पहले 32 साल के आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। वह भी मूलत: पंजाब का रहने वाला है। आरोपी ने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने की बात कही। साथ ही उसे दिल्ली आने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली आने के बाद वह अपनी एक परिचित महिला के साथ रहने लगी। उसने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी ने उसे मिलने और साक्षात्कार के लिए आने के लिए कहा। 29 सितंबर को वह उसके पास गई। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली में किराए के मकान में रहता है और पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed