फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amrit Udyan 2024 Date-Timings open on February 2

Amrit Udyan 2024 Opening Time-Date: जानें कब से खुल रहा राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान, ऐसे मिलेगी टिकट

Wed, 31 Jan 2024 07:25 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 07:25 PM IST
सार

एक बार फिर राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान खुलने जा रहा है। शुक्रवार दो फरवरी को अमृत उद्यान खुलेगा। जहां पर 225 साल पुराना शीशम का पेड़ और गुलाब समेत अन्य पेड़ पौधे हैं। जिन्हें देखने के लिए खास के आम लोग आते हैं।  

विज्ञापन
Amrit Udyan 2024 Date-Timings open on February 2
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

विस्तार

हर साल की तरह इस बार फिर राष्ट्रपति भवन में बने अमृत उद्यान को देखने वालों के लिए खुशखबरी है। अमृत उद्यान दो फरवरी 2024 से आम लोगों के लिए खुलने वाला है। जहां पर इस बार 225 साल पुराना शीशम का पेड़, बहुत सारे फूल और सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

विज्ञापन

अगर आप भी अमृत उद्यान को देखना चाहते हैं तो इसके लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति भवन की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी नविका गुप्ता ने बुधवार को जानकारी दी कि अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने अमृत उद्यान घुमने के लिए अपना टिकट बुक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उद्यान उत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगी। नविका गुप्ता ने बताया कि इस बार अमृत उद्यान देखने आने वाले विजिटर्स के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से फ्री बस सर्विस उपलब्ध रहेगी।

इस बार उद्यान में पर्यटक 'डबल डिलाइट', 'सेंटीमेंटल' और 'कृष्णा' नाम के गुलाबों को देख सकते हैं। यहां पर विजिटर्स के लिए एक सेल्फी पॉइंट हो सकता है। इसके अलावा बगीचे के अंदर बाल वाटिका बनाई गई है।

दर्शक अग्रिम स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं
अमृत उद्यान देखने की इच्छा रखने वाले दर्शक अपना स्लॉट ऑनलाइन पहले से बुक करा सकते हैं। यह बुकिंग https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर की जा सकती है।

समय की बचत के लिए ऑनलाइन कराएं बुकिंग

  • वहीं, सीधे जाने वाले दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के प्रवेेश द्वार से प्रवेश मिलेगा, जिसे राष्ट्रपति भवन के गेट नं. 12 स्थित काउंटर पर या स्वयं सेवा कियोस्क से प्रवेश मिल सकता है। 
  •  
  • राष्ट्रपति भवन की ओर से सलाह दी गई है कि समय की बचत और भीड़ से बचने के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed