फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amrapali society electricity cut for 24 hours in noida

आम्रपाली की 2 सोसाइटी में हालात बदतर, कहीं 24 घंटे से बिजली कटी तो कहीं खराब है लिफ्ट

Fri, 03 Aug 2018 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 03 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Amrapali society electricity cut for 24 hours in noida
Amrapali society

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आम्रपाली के खरीदारों में नई आस जगी है, लेकिन आज के हालात यह हैं कि आम्रपाली की एक सोसाइटी में 24 घंटे से बिजली कटी है तो एक में लोग 25 मंजिल तक पैदल चढ़ने के लिए मजबूर हैं। बिल्डर ने सुविधाएं देने से पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में दोनों सोसायटियों में 2100 परिवार बेहद खराब हालात में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-120 की आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में 22 टावरों में से चार में निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है। यहां के 18 टावरों में करीब 1600 परिवार पांच वर्ष से रह रहे हैं। नाम के लिए आम्रपाली इसे पजेशन बताता है, लेकिन यहां कुछ भी सुविधा नहीं है। निवासी मानवेंद्र चौबे ने बताया कि 2.36 करोड़ रुपये बिजली बिल का बकाया था।
विज्ञापन


इस वजह से विभाग ने बृहस्पतिवार को बिजली काट दी। अब 1600 परिवारों को 16 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से देय डीजी सेट से काम चलाना पड़ रहा है। लोगों ने बिल्डर को हमेशा बिजली और मेंटेनेंस का एडवांस पैसा दिया है पर बिल्डर ने पैसा नहीं जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल भी उठाया कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आया। वैसे ही बिजली विभाग ने कार्रवाई कर दी। इसके पीछे का सच क्या है। यह वह जानना चाहते हैं। कुछ खरीदार तो बिल्डर पर ही बिजली कटवाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

लोगों ने जुगाड़ से लगाई तीन लिफ्ट
निवासियों का कहना है कि यहां के टावरों को ओसी और सीसी नहीं मिला है। यही नहीं कई टावरों में तीन-तीन के बदले दो ही लिफ्ट लगी हैं। कुछ टावरों में लिफ्ट नहीं थीं। लिहाजा, उन्होंने मेंटेनेंस के पैसे से तीन लिफ्ट लगवा दी। ग्राउंड वाटर से पीने के पानी का काम चलाया जाता है। तेज हवा में लिफ्ट के पास की टाइल्स टूट गई हैं। बेसमेंट में कूड़ा पसरा पड़ा है। बिजली के पैनल बॉक्स टूटे पड़े हैं। बेसमेंट में अवैध तरीके से दूसरे लोगों की गाड़ियां खड़ी कराई जाती हैं। यहां इस तरह की शिकायत पर कोई देखने वाला नहीं है।

Amrapali society electricity cut for 24 hours in noida
Amrapali society

लिफ्ट खराब, 25 मंजिल तक पैदल चढ़ाई
सेक्टर-119 की आम्रपाली प्लैटिनम में ई-टावर की दोनों लिफ्ट खराब है। अब हालात यह है कि 25 मंजिला टावर पर सीढ़ियों से चढ़ना पड़ता है। खरीदार रजनीश रस्तोगी ने बताया कि उनका फ्लैट 23वीं मंजिल पर है। उनको पैदल जाना पड़ रहा है। टावर में बच्चे, बुजुर्ग, बीमार हैं। वह कैसे अपने फ्लैट में जाएंगे। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

यहां हमेशा लिफ्ट खराब होने की बात सामने आती रहती है। बिल्डर की ओर से इसे ठीक नहीं कराया जाता है, बल्कि निजी तौर पर निवासियों की ओर से इसे ठीक कराने की कवायद की जाती है। यहां के 10 टावर में 500 परिवार रह रहे हैं। 450 फ्लैट खाली हैं, क्योंकि यह रहने लायक ही नहीं है। वहीं, टावर-ए में बेसमेंट की बीम का सरिया दिख रहा है। इसमें जंग भी लगी हुई है।

कभी भी हादसा हो सकता है, लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश में आम्रपाली प्लैटिनम के परिसर की दीवार गिर गई। इसका संज्ञान लेने वाला भी कोई नहीं है। खरीदारों का कहना है कि बारिश की वजह से यहां काफी परेशानी आई। बेसमेंट में भी पानी भर गया था। काफी मशक्कत के बाद पानी की निकासी हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed