फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amrapali buyers will go ahead with complaints in noida

आम्रपाली के खरीदारों की शिकायतों पर आगे बढ़ेगी जांच, बनाई गई शिकायत सेल

Sat, 09 Mar 2019 12:23 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Amrapali buyers will go ahead with complaints in noida
आम्रपाली - फोटो : अमर उजाला
आम्रपाली बिल्डर पर शिकंजा कसने के लिए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने खरीदारों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शिकायतों के आधार पर ही जांच की दिशा तय होगी। इसके लिए दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में अलग से शिकायत सेल बनाई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आम्रपाली के निदेशकों के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर पहुंचे खरीदारों से तमाम जानकारियां हासिल कीं। फ्लैट खरीदारों से बुकिंग की तिथि, फ्लैट की कुल कीमत और बुकिंग के समय दी गई राशि से लेकर तमाम ब्योरा मांगा गया। खरीदारों ने संबंधित दस्तावेज शिकायत सेल के पास जमा कराए। इसके साथ ही किसी थाने में यदि आम्रपाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है तो उसकी भी जानकारी शिकायत सेल को देनी होगी।
विज्ञापन


फ्लैट खरीदारों की तरफ से केके कौशल अपराध शाखा के सहायक आयुक्त के राजेश से मिले। इस दौरान उन्होंने ग्रेनो वेस्ट के ड्रीम वैली, गोल्फ होम, सेंचुरियन पार्क, लेजर पार्क, रिवर व्यू सहित अन्य प्रोजेक्ट में पिछले आठ साल से हो रही देरी की शिकायत की। आम्रपाली के निदेशकों पर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त ने कहा कि खरीदारों की शिकायतें जांच में अहम कड़ी साबित होंगी। जो लोग शिकायत करने नहीं आ सकते वे ई-मेल या पोस्ट से दस्तावेज सहित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान अपराध शाखा के दफ्तर का फोन नंबर भी दिया गया, ताकि खरीदार जानकारी हासिल कर सकें। इस दौरान राहुल कश्यप, गुंजेश, इरफान खान, सीमा सैनी सहित कई फ्लैट खरीदार मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed