फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amrapali buyers hopeful with new verdict of Supreme court

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आम्रपाली के खरीदारों में घर मिलने की जगी आस

Thu, 11 Jun 2020 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Amrapali buyers hopeful with new verdict of Supreme court
- फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आम्रपाली के खरीदारों में घर मिलने की आस जगी है। खरीदार काफी खुश हैं। इनका कहना है कि सबसे बड़ी दिक्कत फंड की थी, जो अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेसियो (एफएआर) बेचने से दूर हो जाएगी। अभी तक फंड का इंतजाम नहीं होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। वहीं, जमीन की बकाया धनराशि पर ब्याज कम करने का लाभ आम्रपाली के अलावा अन्य प्रोजेक्टों के खरीदारों को भी मिलेगा। लंबे समय बाद लगा है कि न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


ढाई साल से लड़ रहे हैं, काफी समय बाद उम्मीद जगी है। एनबीसीसी पर किसी भी कोर्ट में केस नहीं चलने पर काम जल्द शुरू होगा। ठेकेदार काम करने में रुचि लेंगे। जमीन की बकाया धनराशि पर ब्याज कम करने का लाभ आम्रपाली के साथ अन्य प्रोजेक्टों के खरीदारों को भी मिलेगा।- दीपांकर कुमार, वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट, आम्रपाली
विज्ञापन


अब लग रहा है कि इस साल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जब घर बुक किया था तो सोचा था कि तीन साल में अपना आशियाना होगा। लेकिन, इंतजार काफी लंबा हो गया। सुप्रीम कोर्ट का आदेश दर्शाता है कि बैंक और प्राधिकरण ने अपना दायित्व नहीं निभाया था। कोर्ट ने उसे पूरा किया है।- दीपक कुमार, रिवर व्यू प्रोजेक्ट, आम्रपाली
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की ईएमआई लगातार दे रहे हैं। पिछले तीन साल से काम नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट निर्माण कार्य शुरू कराए और कब्जा देने की तारीख बताए। तभी एग्रीमेंट के हिसाब से पैसा देने को तैयार हूं। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश तभी अच्छा साबित होगा।- मृत्युंजय कुमार, किंग्सवुड प्रोजेक्ट, आम्रपाली


10 साल से घर के इंतजार में ठोकरें खा रहे हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहत मिली है। अतिरिक्त एफएआर बेचकर पैसा आएगा, जो निर्माण में इस्तेमाल हो सकेगा। चुनौतियां अभी बहुत ज्यादा हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है।- इंद्रिश गुप्ता, ड्रीमवैली प्रोजेक्ट, आम्रपाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed