फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amrapali buyers angry on ms Dhoni

आम्रपाली के खरीदारों ने धोनी पर निकाली भड़ास, लपेटे में कोहली-हरभजन भी

Mon, 06 Aug 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Amrapali buyers angry on ms Dhoni
एम एस धोनी

आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर रहे और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों फ्लैट खरीदारों के निशाने पर हैं। आम्रपाली बिल्डर के फ्लैट खरीदारों ने ट्विटर पर धोनी को ट्रोल करके जमकर भड़ास निकाली है। खरीदारों ने ट्वीट में धोनी की पत्नी साक्षी, विराट कोहली, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ समेत काफी लोगों के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया है।  

विज्ञापन


दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली ग्रुप के 40 हजार से अधिक खरीदार सात साल से फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। खरीदारों ने आम्रपाली बायर्स टीम के नाम से ट्विटर पर अकाउंट बनाया हुआ है। इस पर 1500 से अधिक खरीदार जुड़े हुए हैं। शुक्रवार की रात खरीदारों ने इस ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमें धोनी की उन फोटो को अपलोड किया गया है, जिनमें धोनी ने आम्रपाली ग्रुप का प्रचार-प्रसार किया था। 
विज्ञापन


खरीदारों ने लिखा है कि धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाकर लोगों को लूटा गया। इंडिया को अब मिलेगा अच्छा घर, इंडिया को मिलेगा पर्सनल लोन, इंडिया का रखें ख्याल, इंडिया की फार्मेसी, प्रार्थना स्वीकार होगी आदि कमेंट्स किए गए हैं। इस ट्वीट को अब तक 124 बार री-ट्वीट किया जा चुका है। जबकि 250 से अधिक कमेंट्स हो चुके हैं। एक खरीदार ने लिखा है कि धोनी ने कहा था कि घर खरीदो तो हमने खरीद लिया। लोन ले लो, ले लिया, लेकिन अब ऐसे झांसे में नहीं आएंगे। अगरबत्ती तभी खरीदेंगे, जब घर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल से इंतजार कर रहे हैं खरीदार 
आम्रपाली ग्रुप के खरीदारों ने सात साल पहले घर खरीदार था, लेकिन बिल्डर अभी तक उनको फ्लैट पर कब्जा नहीं दे सका है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई चल रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप के सभी प्रोजेक्ट को एनबीसीसी को दे दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed