फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah will take class today of BJP members

आज अमित शाह लेंगे भाजपाइयों की क्लास

Fri, 20 Mar 2015 12:31 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will take class today of BJP members

सदस्यता अभियान की जानकारी के लिए शुक्रवार को भाजपा मुखिया अमित शाह ने में बैठक बुलाई है। बैठक बुलंदशहर के स्नेहा गार्डन डीएम रोड पर सुबह दस बजे होगी।

विज्ञापन


इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला प्रवासी, जिला सदस्यता प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य व सदस्यों को बुलाया गया है। इसमें मंडलवार सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। यह जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय पश्चिम के महेश कुमार द्वारा दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले साल भाजपा ने प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया था। इसमें पूरे प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसे लेकर समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुट चुके हैं सभी दिग्गज नेता

Amit Shah will take class today of BJP members

नोएडा में इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और महामंत्री पंकज सिंह भी आ चुके हैं। नोएडा के लिए एक लाख नए सदस्य बनाने के लिए 31 मार्च 2015 तक का समय तय किया गया है।

हालांकि, पिछले दिनों मंडलवार जब सदस्यता की समीक्षा हुई तो पता चला था कि दो मंडलों के पदाधिकारियों ने फर्जी सदस्य बनाए हैं, जिसे लेकर उनको फटकार भी लगी थी।

मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर संगठन के चुनाव होने हैं। नई कार्यकारिणी में उन्हीं को जगह मिलेगी, जिन्होंने पार्टी के लिए अच्छा काम किया है। साथ ही यही नई कार्यकारिणी के कार्यकाल में आगामी विधान सभा के चुनाव भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed