फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit shah unhappy with delhi bjp for poor poll campaign.

शनिवार है आखिरी दिन वरना छिन जाएगी कुर्सी: शाह

Thu, 18 Dec 2014 03:45 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
Amit shah unhappy with delhi bjp for poor poll campaign.

इन दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा के दिल्ली नेतृत्व से खासा नाराज चल रहे हैं। दरअलसल, मामला दिल्ली में होने वाले चुनाव हैं।

विज्ञापन


अमित शाह दिल्ली भाजपा की चुनावी तैयारियों से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं और इसके लिए उन्होंने दिल्ली नेतृत्व को फटकार भी लगाई है।

बता दें कि चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अमित शाह ने दिल्ली भाजपा नेताओं की बैठक मंगलवार रात बुलाई थी।

लगभग पांच घंटे चली इस बैठक का असर तब दिखाई दिया जब अगले दिन दोपहर में पार्टी मुख्यालय पर सभी नेता शाह द्वारा दिए गए काम को तेजी से निपटाते दिखे। 21 दिसंबर से नेता यह सुनिश्चित करेंगे कि नरेंद्र मोदी को दिल्ली में पार्टी के चेहरे की तरह प्रचारित किया जाए।

विज्ञापन

प्रचार में नहीं आई चुस्ती तो बदल सकता है नेतृत्व

Amit shah unhappy with delhi bjp for poor poll campaign.

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह हर वो कदम उठाएं जिससे शुक्रवार रात तक पीएम मोदी के पोस्टर और होर्डिंग शहर के हर कोने में लगे दिखाई दें।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह चाहते हैं कि शनिवार को जब लोग सड़कों से गुजरें तो उन्हें हर प्रमुख चौराहे पर मोदी जी के पोस्टर दिखाई पड़ें।

शाह ने बैठक में नेताओं को यह भी चेताया कि अगर उन्हें सौंपा गया काम तय समय पर पूरा नहीं हुआ तो वह अपनी सीट सुनिश्चित न समझें। अगर दिए गए काम में जरा भी ढिलाई हुई तो नेतृत्व में बदलाव भी हो सकता है।

इसके साथ ही शाह ने नेताओं को नुक्कड़ सभाओं में खराब प्रदर्शन के लिए भी लताड़ा। शाह इस बात से नाखुश हैं कि नुक्कड़ सभाएं सफल नहीं हो सकीं क्योंकि पार्षदों और विधायकों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed