{"_id":"5f5d33408ebc3e5051774b93","slug":"amit-shah-again-admitted-to-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अमित शाह दोबारा एम्स में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया रुटीन चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री अमित शाह दोबारा एम्स में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया रुटीन चेकअप
Sun, 13 Sep 2020 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर दिल्ली एम्स में भर्ती हुए हैं। शनिवार रात 11 बजे मंत्री शाह को एम्स में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार शाह को गंभीर परेशानी नहीं है। एम्स की ओर से बताया जा रहा है कि रुटीन चेकअप के सिलसिले में उन्हें भर्ती किया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी शाह को एम्स में पोस्ट कोविड केयर में काफी समय तक रहना पड़ा था जबकि उससे पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चला था।
विज्ञापन
देर रात मिली जानकारी के बाद एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि सांस लेने में थोड़ी कठिनाई होने के चलते रुटीन जांच की सलाह दी गई थी, जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उन्हें मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किए गए थे। उनका इलाज एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई वाली टीम की देखरेख में चला था। 12 दिन बाद उन्हें एम्स से छुट्टी मिल गई थी।
55 वर्षीय शाह ने 2 अगस्त को ट्विटर के जरिए देश के बताया था कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें यहां से डिस्चार्ज किया गया था।