फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit kept dying but nobody listened

तिल-तिलकर मरता रहा अमित, लेकिन किसी ने नहीं सुनी

Thu, 07 May 2020 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 May 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
Amit kept dying but nobody listened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर कांस्टेबल अमित के दोस्त नवीन का एक अन्य पुलिसकर्मी से बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्त की मौत की दास्तां रोते-रोते सुना रहा है। उसका कहना है कि अमित तिल-तिलकर मरता रहा, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली।  

विज्ञापन


दिल्ली के कई बड़े निजी अस्पतालों से संपर्क करने के अलावा वह कई सरकारी अस्पतालों में अमित को ले गया, लेकिन किसी ने उसे भर्ती नहीं किया। इस बीच अमित की तबीयत बिगड़ती चली गई। वह अमित को भर्ती कर इलाज शुरू करने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने भी कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले इलाज करने की बात नहीं की। ऐसे में अमित ने मंगलवार शाम आरएमएल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


नवीन रोते-रोते अपने दोस्त को आपबीती बता रहा है और साथ ही सिस्टम पर सवाल उठा रह है। वह बताता है कि बार-बार अमित की पत्नी उसे कॉल कर अमित को लाने की बात करती है, अब वह उन्हें क्या जवाब देगा। जब अमित की तबीयत बिगड़ी तो वह उसे जिले के कोविड सेंटर ले गया, जहां से उसे आंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन वहां से उसे टरका दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपचंद बंधु अस्पताल में उसे गोली देकर अशोक विहार के कोविड सेंटर भेज दिया गया। यहां उसका किसी तरह कोरोना सैंपल लेने के बाद बताया गया कि उसे भर्ती किया जाएगा तो उसे सारे काम खुद करने होंगे, लेकिन अमित खुद पानी पीने की भी हालत में नहीं था, उसे यहां से भी कमरे पर वापस भेज दिया गया। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। 

एसएचओ लगातार ड्यूटी के लिए अमित को कॉल कर रहा था, लेकिन वह बोलने की भी हालत में नहीं था। नवीन ने जब एसएचओ को उसकी तबीयत बताई तो उसे आरएलएल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। नवीन बताता है कि उसने मैक्स, एलएनजेपी, सरोज और शालीमार बाग के एक अन्य बड़े अस्पताल में उसकी हालत बताकर भर्ती करने के लिए कहा तो सब ने मना कर दिया। कहा, कोरोना रिपोर्ट आने से पहले वह कुछ नहीं कर सकते हैं। ऑडियो में दोनों पुलिसकर्मी दिल्ली सरकार के अस्पतालों पर सवाल उठा रहे हैं।  

 दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दुख जताया, जवानों में रोष

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सिपाही अमित कुमार की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है। उनका कहना है कि ऐसी घड़ी में पूरी दिल्ली पुलिस अमित के परिवार के साथ खड़ी है। वहीं, दूसरी ओर अमित की मौत के बाद से पूरे पुलिस महकमे में खासी नाराजगी देखने को मिली। पुलिस कर्मियों ने रोष जाहिर किया। उनका कहना है कि जान की बाजी लगाकर वह ड्यूटी कर रहे हैं। ंउनकी देश सेवा का ऐसा ही फल मिलेगा तो सरकार और पुलिस की नौकरी से जवानों का भरोसा उठ जाएगा। 

एसएचओ काट रहे केक, वीडियो वायरल
एसएचओ भारत नगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादी की सालगिरह मनाते हुए केक काटते दिख रहे हैं। थाने के सिपाहियों का कहना है कि यही वह समय था जब अमित पल-पल मर रहा था, नवीन उसे लेकर यहां-वहां घूम रहा था। जवानों का कहना था किअधिकारी अमित की सुध लेते तो उसको अस्पताल में भर्ती कर इलाज मिल जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अमित ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed