फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Bhardwaj, accused of cheating two thousand crores, accused of demanding extortion

दिल्ली: दो हजार करोड़ ठगी के आरोपी अमित भारद्वाज ने रंगदारी मांगने लगाया आरोप

Tue, 07 Sep 2021 04:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Sep 2021 04:14 PM IST
सार

स्पेशल सेल ने अमित की शिकायत पर किया मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। इंटरनेट कॉलिंग से कॉल कर मांगी गई प्रोटेक्शन मनी की जानकारी की जा रही है। पिछले साल भी अमित ने इसी तरह का मुकदमा स्पेशल सेल में कराया था, तब बिहार के किसी नेता ने धमकाकर रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
Amit Bhardwaj, accused of cheating two thousand crores, accused of demanding extortion
मांगी रंगदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के लोगों से बिटकॉइन के नाम पर निवेश कराकर दो हजार करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले आरोपी अमित भारद्वाज ने जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। स्पेशल सेल ने तुरंत अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमित का कहना है कि इंटरनेट कॉलिंग के जरिये उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर रुपये मांगे गए। आरोपी ने अपनी पहचान उजागर नहीं की। उसने तीन लोगों को रुपये देने के लिए कहा। स्पेशल सेल की टीम टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से मामले की जांच कर रही है। पिछले साल भी अमित ने इसी तरह का मामला स्पेशल सेल में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित भारद्वाज ने वर्ष 2014 में देशभर के निवेशकों को बिटकॉइन में निवेश करने पर बढ़ाया मुनाफा देने का वादा किया था। आरोप है कि अमित ने देशभर के करीब 8000 लोगों से 2000 करोड़ की ठगी की थी। बाद में न आरोपी ने किसी को मुनाफा दिया और न ही लोगों की रकम वापस
विज्ञापन
विज्ञापन


की। इस संबंध में पुणे, चंडीगढ़, दिल्ली और बंगलूरू में एफआईआर दर्ज की गई। जून 2018 में पुणे पुलिस ने आरोपी अमित और उसके भाई विवेक भारद्वाज को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। बाद में 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर रिहा कर दिया था। इसके बाद अमित ने वर्ष 2020 में बिहार के किसी नेता पर धमकाकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया।


अमित ने तब मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। उस समय भी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका था। आरोप है कि अब दोबारा किसी अज्ञात शख्स ने कॉल कर रंगदारी की डिमांड की है। आरोपी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया था कि उसे कितनी रकम और कहां देना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed