{"_id":"6a870013eddf8090171000c3","slug":"amid-the-water-crisis-the-ngt-has-sought-information-regarding-arrangements-at-cricket-stadiums-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151454-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जल संकट के बीच क्रिकेट स्टेडियमों पर एनजीटी ने इंतजामों की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जल संकट के बीच क्रिकेट स्टेडियमों पर एनजीटी ने इंतजामों की मांगी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 सितंबर को होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने क्रिकेट स्टेडियमों में पानी के इस्तेमाल और उसकी व्यवस्था पर अपनी निगरानी जारी रखी है। अधिकरण ने संबंधित स्टेडियमों से पानी के उपयोग और अपने इंतजामों की जानकारी मांगी है। इससे पहले, तीन स्टेडियमों द्वारा जवाब दाखिल न करने पर एनजीटी ने उन पर खेल गतिविधियों के आयोजन पर रोक लगा दी थी।
इन स्टेडियमों में रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम और मुंबई का डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम शामिल हैं। सुनवाई के दौरान, रायपुर और जयपुर के स्टेडियमों के वकीलों ने जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम ने बताया कि उसका जवाब पहले ही दाखिल हो चुका है। केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) ने पुष्टि की कि उसे मुंबई स्टेडियम का जवाब हाल ही में मिला है। प्राधिकरण को इसकी जांच के लिए कुछ समय चाहिए। स्टेडियम ने यह भी बताया कि पिछले आदेश के तहत निर्धारित खर्च जमा कर दिया गया है।
दिल्ली स्टेडियम ने भी दिया जवाब
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ने भी एनजीटी के पिछले आदेश के निर्देशों का पालन करते हुए अतिरिक्त जवाब दाखिल किया है। सीजीडब्ल्यूए ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों से जवाब मिलने के बाद वह जानकारी को दो दिन में तैयार कर लेगा। अधिकरण ने मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को तय की है। एनजीटी ने दो जुलाई को पाया था कि तीन स्टेडियमों ने बार-बार नोटिस के बाद भी जवाब नहीं दिया था।