{"_id":"5e8b28c08ebc3e76897301b6","slug":"amid-lockdown-delhi-man-supply-illegal-liquor-in-milk-canes-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः दूध की केन में कर रहा था शराब की सप्लाई, ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः दूध की केन में कर रहा था शराब की सप्लाई, ऐसे हुआ गिरफ्तार
Mon, 06 Apr 2020 06:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
दूध की केन में सप्लाई कर रहा था अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान शराब की मांग बढ़ी तो सलेमपुर जाट जिला बुलंदशहर यूपी निवासी बॉबी चौधरी ने अवैध शराब सप्लाई करने की ठानी। वह दूध की केन में रखकर अवैध शराब सप्लाई करने लगा। उसे मोटा मुनाफा भी होने लगा।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 12 बजे अति सुरक्षित इलाके नई दिल्ली से निकलना उसे भारी पड़ गया। पिकेट चेकिंग के दौरान साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी मोटरसाइकिल पर लटकी दूध की चार केन से अवैध शराब की सात बोतल बरामद की गई।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल के अनुसार साउथ एवेन्यू थाने में तैनात एसआई श्रवण कुमार सिपाही राकेश कुमार के साथ नाइट चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 12.06 बजे उन्होंने मोटरसाइकिल सवार को संदिग्ध हालत में आते देखा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ा दी। एसआई श्रवण कुमार ने मोटरसाइकिल से पीछा कर बॉबी चौधरी को राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर पांच के पास पकड़ लिया।
आरोपी बॉबी चौधरी के खिलाफ पहले से कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अवैध शराब की बोतलों को गुरुग्राम से लाकर गाजियाबाद ले जा रहा था।
वह अवैध शराब को गाजियाबाद में सप्लाई करता। लॉकडाउन के दौरान वह अवैध शराब की सप्लाई करने लगा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।