फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amid anti CAA and NRC violent protests in Delhi PM Modi tweets appealing peace

दिल्ली हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट- शांति बहाल करने की कोशिश जारी

Wed, 26 Feb 2020 02:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 Feb 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Amid anti CAA and NRC violent protests in Delhi PM Modi tweets appealing peace
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : bjp twitter

दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आज दिल्ली के तमाम इलाकों में मौजूदा हालात की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस और अन्य एजेंसियां जमीन पर शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश में लगी हुई हैं।

विज्ञापन




प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में वर्तमान हालात की गहन समीक्षा की। पुलिस एवं अन्य एजेंसियां सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिये काम कर रही हैं। हमारे संस्कार के मूल में शांति, सौहार्द है। मैं दिल्ली के बहनों, भाइयों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं।’
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सीएए के विरोधियों और समर्थकों की झड़प के बाद से लंबे समय से चल रहे प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार को बीते तीन दिनों में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई, जबकि कुल 189 लोग घायल हैं। तीन दिन के बाद आज दिल्ली में हालात थोड़े-बहुत सामान्य हैं, लेकिन कुछ इलाकों से छिटपुट पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

जावड़ेकर ने सोनिया पर किया पलटवार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। ऐसे समय में जब सभी पार्टियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शांति कायम रहे तब सरकार को दोषी ठहराया जा रहा है और गंदी राजनीति की जा रही है। जावड़ेकर ने कहा कि हिंसा का राजनीतिकरण ठीक नहीं है। दिल्ली में हिंसा समाप्त हो रही है और सच्चाई सामने लाने के लिये जांच की शुरुआत हुई है। ऐसे में सभी पार्टियों की प्राथमिकता शांति स्थायी होनी चाहिए।

कांग्रेस के बयान से गिरेगा पुलिस का हौसला- जावड़ेकर

जावड़ेकर ने ये भी कहा कि वो लोग अमित शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्होंने कल एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जहां कांग्रेस भी मौजूद थी। गृहमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए थे और पुलिस का हौसला भी बढ़ाया था। कांग्रेस के बयान से पुलिस का हौसला गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed