{"_id":"6323f394516bbf497b1d5a20","slug":"ambulance-driver-shot-dead-in-jafarpur-kalan-area-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ताबड़तोड़ फायरिंग कर एंबुलेंस चालक की हत्या, जाफरपुर कलां क्षेत्र की घटना, पहली पत्नी के घरवालों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ताबड़तोड़ फायरिंग कर एंबुलेंस चालक की हत्या, जाफरपुर कलां क्षेत्र की घटना, पहली पत्नी के घरवालों पर आरोप
Fri, 16 Sep 2022 09:25 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:25 AM IST
सार
जांच में पुलिस को पता चला कि सुनील पैरोल पर जेल से निकला था। उसपर अपनी पहली पत्नी की हत्या का आरोप था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाफरपुर कलां इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एंबुलेंस चालक की हत्या कर दी। वह राव तुलाराम अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था।
विज्ञापन
घटना के समय बाइक से घर आ रहा था। तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसको गोली मार दी। उसे तुरंत राव तुलाराम अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने उसकी पहली पत्नी के परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की शिनाख्त सुनील (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह अपनी दूसरी पत्नी और दो बच्चों के साथ ढांसा गांव में रहता था। वह इलाके में स्थित राव तुलाराम अस्पताल की एंबुलेंस चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर की ओर आ रहा था। समसपुर खालसा से काजीपुर गांव जाने की दिशा में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और उसपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच में पुलिस को पता चला कि सुनील पैरोल पर जेल से निकला था। उसपर अपनी पहली पत्नी की हत्या का आरोप था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की पहली पत्नी के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।