{"_id":"589aea974f1c1b224a379b56","slug":"ambedkar-statue-break-case-in-helimandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीमंडी में अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीमंडी में अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला गर्माया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 08 Feb 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी के हेलीमंडी के वार्ड-6 स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर भवन में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
हेलीमंडी के वार्ड-6 में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर भवन में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक शरारती तत्वों के खंडित किए जाने से लोगों में रोष हैं। हेलीमंडी में बाबा भीमराव अंबेडकर भवन में लगी बाबा साहब की प्रतिमा मंगलवार सुबह जैसे ही खंडित मिली।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम रविंद्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार से असामाजिक शरारती तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वालें दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम रविंद्र यादव ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि बाबा साहब की मूर्ति नई लगवा दी जाएगी। उनके आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन
बता दे कि बाबा भीमराव अंबेडकर भवन में बाबा साहब की प्रतिमा इससे पहले भी सन् 2007 में असामाजिक शरारती तत्वों द्वारा खंडित की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति की पुण्य स्थापना करवा दी थी। उस समय हेलीमंडी चौकी में शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बीती रात भी कुछ असामाजिक शरारती तत्वों ने फिर से बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर लोगों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।
पटौदी थाना पुलिस ने अंबेडकर सभा हेलीमंडी के प्रधान रामकिशन रेवाडिया के ब्यान पर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की सूचना मिलते ही अनुसूचित विभाग हरियाणा की चेयरमैन सुनीता दुग्गल ने बताया कि कुछ शरारती तत्व हरियाणा के माहोल को बिगाडना चाहते है, लेकिन ऐसे शरारती तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा।
इस मामले को लेकर पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से शरारती तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया है। यह दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसे शरारती तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलापाऊ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटौदी एसडीएम रविंद्र यादव को आदेश दिए है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
अंबेडकर सभा हेलीमंडी के प्रधान रामकिशन रेवाडिया, पटौदी के कांग्रेसी नेता सुधीर चौधरी, पूर्व विधायक रामबीर सिंह,पालिका चेयरमैन पति सुरेश यादव, पार्षद के पति राजेंद्र गुप्ता, पार्षद श्रीपाल चौहान, पार्षद जगदीश, पार्षद ब्रहमदत्त, पार्षद के पति मेहरचंद शास्त्री श्यामलाल समेत अन्य लोग अंबेडकर भवन में हेलीमंडी में पहुंचे। इसके अलावा घटना की सूचना मिलते ही एसीपी तान्या सिंह, थाना प्रबंधक जितेंद्र राणा, चौकी इंचार्ज पवन कुमार घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पटौदी के एसडीएम रविंद्र यादव भी अंबेडकर भवन हेलीमंडी में पहुंचे।