फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala special event chak russell and vidyut jamwal meets kids and distributes prize

चक रसेल और विद्युत जामवाल से मिलकर खिले चेहरे, इनाम पाकर दोगुनी हुईं खुशियां

Wed, 27 Mar 2019 11:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Mar 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
amar ujala special event chak russell and vidyut jamwal meets kids and distributes prize
बच्चों से मिले चक रसेल और विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला द्वारा आयोजित जंगली जॉयस कांटेस्ट के विजेताओं को बॉलीवुड हीरो विद्युत जामवाल से मिलने का मौका मिला। इससे बच्चों के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर हॉलीवुड निर्देशक एवं हिंदी फिल्मों में जंगली से डेब्यू कर रहे चक रसेल भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं ने विद्युत एवं चक रसेल से बात की और उनसे कई तरह के सवाल भी पूछे । कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-62 स्थित आईएमएस संस्थान में मंगलवार को हुआ।

विज्ञापन


विद्युत और चक रसेल ने प्रतियोगियों के सवालों का जवाब दिया। साथ ही सवाल अच्छा लगने पर प्रतियोगियों को बुलाकर उनके साथ सेल्फी ली और उनसे ढेर सारी बातें भी कीं। बाद में आईएमएस के छात्रों ने भी दोनों से कई सवाल पूछे।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड क्यों रखते हैं
एक प्रतिभागी ने विद्युत से पूछा कि जब वह इतने फिट और ताकतवर हैं तो सुरक्षागार्ड क्यों रखते हैं? इस पर विद्युत ने हंसते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि सुरक्षा गार्ड उद्दंड लोगों को मुझसे सुरक्षित रखने के लिए हैं। महिला शक्ति के बारे में विद्युत ने कहा कि लोग यह न कहें कि वे महिला की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं। महिलाएं इतनी सक्षम हैं कि खुद अपनी रक्षा करना जानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल आकर्षित करते हैं

amar ujala special event chak russell and vidyut jamwal meets kids and distributes prize
सितारों से मिलकर खुश हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
निर्देशक चक रसेल ने कहा कि उन्हें जंगल या प्राकृतिक माहौल हमेशा आकर्षित करता है । वन्य जीवों और जंगल के संरक्षण का ध्यान में रखना चाहिए। भारत में काम करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा है।

सर्टिफिकेट और गिफ्ट हैंपर
अमर उजाला ने जंगली जॉयस कांटेस्ट नामक प्रतियोगिता शुरू की थी, इसमें 12 साल से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को अपनी पेंटिंग भेजनी थी। प्रतियोगिता के अंत में लकी विजेताओं को चुना गया। जिन्हें कार्यक्रम के दौरान सर्टिफिकेट और जंगली फिल्म का गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित भी किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए कई जगह से एंट्री आई थीं। जिनमें से अर्पित यादव,  रोहन  नागर,  संस्कृति सिंह,  सपना सिंह, आकांक्षा ठाकुर, हर्ष, शिवानी, नीतू  प्रजापति, तीक्ष्ण प्रकाश, प्राशा, अखिलेश वशिष्ठ को विद्युत जामवाल एवं चक रसेल ने अपने हाथों से पुरस्कृत किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान आईएमएस दिया की डायरेक्टर कुलनीत सूरी, आईएमएस रेडियो हेड बर्षा छबारिया रेनोमेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जितेंद्र, श्रीसाई मीडिया से सत्यनारायण, डीएस ऑटोमोबाइल से मानसी चौहान, मनोहर लाल सन्स से डायरेक्टर विभोर, माइंड मेकर एजेंसी से संजीव, मेक यू बिग से आशीष गुप्ता और कपिल यादव मौजूद रहे।

बच्चों ने दिल से बोला, थैंक्यू अमर उजाला

यहां आना मेरे के लिए शानदार अनुभव रहा है। उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम में आने का मौका मिलेगा। मैं सभी दोस्तों को इसके बारे में बताऊंगी।-संस्कृति सिंह, सेक्टर-62, नोएडा

यहां आकर एक नया अनुभव मिला है। हमेशा से ही अमर उजाला कुछ नया करता आया है, जो बच्चों के लिए अच्छा अनुभव रहता है। इसलिए मैं अमर उजाला के हर अभियान से जुड़ने की कोशिश करता हूं।-हर्ष, सेक्टर-34, नोएडा

इस कार्यक्रम से बहुत सी यादें जुड़ गई हैं। जंगली मूवी की स्टार कास्ट से मिलना और उनके साथ सेल्फी लेना सपने से कम नहीं हैं। अमर उजाला की पहल के जरिए ही मुझे इनसे मिलने का मौका मिल पाया है।-रोहन नागर, सेक्टर-142, नोएडा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed