फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Shubh Labh Mahotsav Opportunity for readers to win prizes worth lakhs

अमर उजाला शुभ-लाभ महोत्सव: पाठकों के लिए लाखों के पुरस्कार जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम

Thu, 09 Nov 2023 07:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 Nov 2023 07:48 AM IST
सार

प्रत्येक विजेता को 5000 रुपये मूल्य का पुरस्कार दिया जाएगा। दिसंबर-2023 तक मेगा लकी ड्रॉ विजेताओं के नाम घोषित होंगे। इनमें एक विजेता को कार, तीन विजेताओं को बाइक और 10 विजेताओं को अपने किसी खास के साथ मुफ्त विदेश यात्रा का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Shubh Labh Mahotsav Opportunity for readers to win prizes worth lakhs
अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से इस साल भी 15 अक्तूबर से शुभ-लाभ महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। महोत्सव के माध्यम से पाठकों को लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका है। इसके लिए उन्हें महोत्सव में शामिल दुकानों से खरीदारी करनी होगी। इसमें शामिल होने के लिए पाठकों को 9982997577 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी या फिर सहभागी प्रतिष्ठान में क्यूआर कोड को स्कैन करके डिजिटल कूपन भरना होगा।

विज्ञापन


पाठकों को वेबसाइट www.amarujala.com/shubhlabh पर जाकर नाम और पता का विवरण देकर त्योहारों में खरीदारी का प्लान बताना होगा। लकी ड्रॉ के आयोजन दो चरणों में होंगे। धनतेरस के दिन अमर उजाला के 21 भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

 
प्रत्येक विजेता को 5000 रुपये मूल्य का पुरस्कार दिया जाएगा। दिसंबर-2023 तक मेगा लकी ड्रॉ विजेताओं के नाम घोषित होंगे। इनमें एक विजेता को कार, तीन विजेताओं को बाइक और 10 विजेताओं को अपने किसी खास के साथ मुफ्त विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। योजना में डिजिटल कूपन भरकर ग्राहक टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर व अन्य आकर्षक उपहार जीत सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्काईलाइन बजाज में खरीदारी करने पर विशेष छूट
हनुमान मार्केट हरौला, सेक्टर-पांच स्थित स्काईलाइन बजाज के पार्टनर सोमेश दीक्षित ने बताया, बजाज पल्सर 125 सीसी पर 2100 रुपये तक की छूट दी जा रही है, साथ ही बजाज प्लेटिना भी कम डाउन पेमेंट कर आसान किस्तों पर खरीद सकते है। प्लेटिना 100 सीसी की बाइक की बैटरी पर कंपनी की वारंटी के अलावा अतिरिक्त 18 महीने की वारंटी दी जा रही है। बजाज की हर बाइक के मॉडल पर कंपनी की तरफ से तीन फ्री सर्विस के अलावा शोरूम अतिरिक्त दो फ्री सर्विस दे रहा है। सभी बाइक की खरीदारी करने पर 1000 से 2000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर दिए जा रहे हैं।

छाबड़ा ज्वैलर्स पर भी मिल रहा फेस्टिव ऑफर 
गैलेक्सी ब्लू सफायर प्लाजा निकट चार मूर्ति ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सहभागी प्रतिष्ठान छाबड़ा ज्वैलर्स के निदेशक अजय छाबड़ा ने बताया, हम अपने ग्राहकों के लिए दिवाली फेस्टिवल ऑफर दे रहे हैं। जिसमें आभूषणों के मेकिंग चार्ज केवल चार प्रतिशत से शुरू है। साथ ही पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर कोई कटौती नहीं की जाएगी। हर खरीदारी के साथ सुकन्या निधि की स्कीम भी उपलब्ध है। ऑफर 31 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed