फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala program ek diya desh ke naam held in ghaziabad

अमर उजाला के कार्यक्रम एक दीया देश के नाम कार्यक्रम में उमड़े लोग, जलाए गए 11 हजार दीप

Sat, 26 Jan 2019 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala program ek diya desh ke naam held in ghaziabad
अमर उजाला का कार्यक्रम एक दीया देश के नाम में जलते दीप - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नेहरू स्टेडियम ‘अमर उजाला’ के अनूठे कार्यक्रम ‘एक दीया देश के नाम’ का गवाह बना। देर शाम 11 हजार दीये जलते ही स्टेडियम रोशनी से नहा गया। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर पधारे अतिथि दीयों की रोशनी में खो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के तरानों ने लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में बच्चे, महिला, युवा और बुजुर्ग सबने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अपराजिता अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन


शाम पांच बजे से नेहरू स्टेडियम में लोगों का आना शुरू हो गया था। खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग, डीएम रितु माहेश्वरी, विधायक सुनील शर्मा, अजीतपाल त्यागी, नगर आयुक्त सीपी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद देशभक्ति के गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। ‘ऐ वतन, ऐ वतन आबाद रहे तू, कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले, हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए’ गीतों पर प्रस्तुति ने समां ने बांध दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम शहर की मेयर आशा शर्मा, लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर, एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह, पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही व शहर गणमान्य लोग मौजूद रहे। नेहरू स्टेडियम के अतिरिक्त शहर के 11 प्रमुख चौराहों और ऐतिहासिक स्थल पर वालंटियर ने दीप जलाए। कार्यक्रम का संचालन वीएमएलजी की शिक्षिका डॉ. नीलम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चौराहों पर जगमग हुए दीये
पुराना बस अड्डा, हापुड़ चुंगी, हिंदी भवन लोहियानगर, घंटाघर, हापुड़ मोड़, स्वदेशी चौक, जस्सीपुरा मोड़, शहीद स्मारक, लक्ष्मीबाई चौक, संजय नगर, इंदिरापुरम फैक्ट्री, ईवी ट्रेड्रर्स चौराहों पर दीये जलाए गए।                        

इनको किया गया सम्मानित
नाम               क्षेत्र

अनीता त्यागी        कृषि
राज शर्मा           पर्यावरण
सुमेधा अय्यर        पीएफए
अर्णिमा त्यागी       ग्राम प्रधान बसंतपुर सैंथली
इंद्रेश कुमारी         वृद्धाश्रम
शालू पांडे           समाजसेवी
डॉ. सरोज सिरोही     निशुल्क योग शिक्षा
शैली सेठी           महिलाओं और बच्चे के लिए काम
रजनी जोशी         गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा
सुनीता मलिक       पुलिस सेवा

यह हैं कार्यक्रम के सहयोगी 
मुख्य प्रायोजक मिग्सन ग्रुप रहे। सह प्रायोजक आईएमईऱ् कॉलेज साहिबाबाद और एसवीपी ग्रुप रहा। हेल्थ पार्टनर मानव अस्पताल, हीलिंग ट्री हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल, शांति गोपाल हॉस्पिटल रहे। इनके अलावा गोल्ड स्पांसर डीपीएस सिद्धार्थ विहार, जेकेजी इंटरनेशनल, सिल्वर लाइन स्कूल, मॉडर्न नेशनल स्कूल, सीएसएचपी स्कूल प्रताप विहार, बिंदल्स, जीएस टीवीएस, इनमेनटेक और आरडी कॉलेज मेरठ रोड  का सहयोग रहा। श्रेयस गर्ग ने बांसुरी बजाई जबकि युक्ता ने देशभक्ति गति गाया। 


इन्होंने दी प्रस्तुति
समग्र भारत नाट्य मंच ने महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम किया। स्टार डांस हब ने ग्रुप डांस, सीएचएसपी स्कूल ने सरस्वती वंदना, सीएचएसपी स्कूल ने सामूहिक प्रस्तुति, मार्डन नेशनल पब्लिक स्कूल ने सामूहिक डांस, ठाकुरद्वारा गर्ल्स स्कूल ने ड्यूट डांस, गांधर्व संगीत महाविद्यालय ने भारत नाट्यम, सोलो डांस और बांसुरी वादन किया। आईएमई साहिबाबाद ने सामूहिक प्रस्तुति, शिक्षा से शिखर तक एनजीओ ने ग्रुप डांस, मिसाकी फिटनेस एवं डांस ग्रुप ने सामूहिक डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed