{"_id":"5ec554228ebc3e908466608e","slug":"amar-ujala-news-impact-national-capital-gets-two-new-containment-zones-after-20-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन बाद दिल्ली में बढ़े दो कंटेनमेंट जोन, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया सरकारी तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन बाद दिल्ली में बढ़े दो कंटेनमेंट जोन, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया सरकारी तंत्र
Wed, 20 May 2020 09:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में दो नए कंटेनमेंट जोन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिनों के बाद दिल्ली में एक बार फिर कंटेनमेंट जोन बनने शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कंटेनमेंट जोन की नीति पर भी काम करने के लिए कहा है, जिसके बाद बुधवार को दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन ने दो नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की।
विज्ञापन
1 मई से दिल्ली में नए कंटेनमेंट जोन नहीं बनाए जा रहे थे, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। एक ओर केंद्र सरकार कोरोना वायरस से लड़ाई जीतने के लिए कंटेनमेंट जोन पर जोर दे रही है, वहीं दिल्ली में नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनने को लेकर 'अमर उजाला' ने 16 मई को खुलासा किया था कि 15 दिन में पांच हजार मरीज मिलने के बाद भी नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी खबर में दिल्ली के प्रताप नगर आरडब्ल्यूए की ओर से बताया गया था कि वहां करीब दो किलोमीटर की परिधि में लगभग 100 से ज्यादा संक्रमित मिले, इसके बाद भी इलाके को कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया। लोगों के आरोग्य सेतु एप पर आसपास संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी भी मिल रही है।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली में 30 अप्रैल तक 3515 मरीज मिलने के बाद 100 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे, लेकिन हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 19 मई तक इनकी संख्या 69 रह गई। इस अवधि में एक भी नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया, जबकि 30 अप्रैल से 19 मई तक दिल्ली में 7573 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर नए संक्रमित मरीज दिल्ली के किन-किन इलाकों में मिल रहे हैं? क्या यह सभी मरीज कंटेनमेंट जोन निवासी हैं? बहरहाल हेल्थ बुलेटिन में जिला स्तर पर संक्रमित मरीजों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
कंटेनमेंट जोन की योजना पर जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की सचिव और महानिदेशक से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली के सभी जिला प्रशासनों को आदेश दिया है कि वे कंटेनमेंट जोन की योजना पर बेहतर तरीके से काम करें।