फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala interacted with the youth in the Satta Ka Sangram program in Chandni Chowk

Satta Ka Sangram: चांदनी चौक में चुनावी रथ, युवा बोले- हमें रोजगार चाहिए, पेपर लीक होने से छात्र परेशान

Wed, 15 May 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 May 2024 02:50 PM IST
सार

Loksabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में है। अमर उजाला ने यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में युवाओं से चुनावी मुद्दे जाने। युवाओं ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया, तो वहीं कुछ युवा बेरोजगारी पर बोलते नजर आए। 

विज्ञापन
Amar Ujala interacted with the youth in the Satta Ka Sangram program in Chandni Chowk
Satta Ka Sangram - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ देश की राजधानी दिल्ली में है। कार्यक्रम के तहत बुधवार को हमारी टीम दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां अमर उजाला ने लोकसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर युवाओं से संवाद किया और उनके मुद्दे जाने। 

विज्ञापन


चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना एवं सबसे व्यस्त क्षेत्र है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्द्धन ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जेपी अग्रवाल मैदान में हैं।
विज्ञापन


एक युवा मतदाता ने कहा कि वादा तो हर कोई पार्टी कर रही है। सब कहते हैं रोजगार देंगे लेकिन करता कोई नहीं। युवाओं को रोजगार चाहिए। एक अन्य युवा मतदाता ने कहा कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों पर सरकार को ध्यान देना होगा। जो पेपर लीक हो रहे हैं, बेरोजगारी है, ऐसे मुद्दे पर हर पार्टी को एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए। एक अन्य युवा ने कहा कि मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उनकी भाजपा को वोट देना मजबूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य युवा मतदाता ने कहा कि हर पार्टी अपने घोषणापत्र में रोजगारा का वादा करती है, जो सिर्फ चुनावी वादा बनकर रह गया है। परीक्षा के पेपर लीक हो जा रहे हैं। जिससे छात्र परेशान हैं। सरकार को छात्रों की परेशानी को समझना होगा। कोई भी पार्टी देश को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी क्षेत्र में काम करते नजर नहीं आती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed