फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala gives Self-defense training to girls

अमर उजाला ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ अभियानः छात्राओं को दिया आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण

Thu, 30 May 2019 07:57 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 30 May 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala gives Self-defense training to girls
आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को मयूर विहार फेज-वन स्थित यमुना खादर झुग्गी कैंप में ‘अमर उजाला’ के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और अभियान को बड़े स्तर पर लेने जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत को काफी हद तक सुधारा गया है।

विज्ञापन


आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण में बच्चियों ने सीखा कि जब कोई उन पर हमला करे तो कैसे खुद को बचाना होगा। मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के समन्वयक सुरजीत पाल ने छात्राओं को फेस पंच, चेस्ट पंच और स्टमक पंच का इस्तेमाल करना सिखाया। साथ ही, उन्हें ये भी सिखाया गया कि जब कोई पीछे से हमला करे तो उससे किस तकनीक से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


छात्राओं को स्कूल से बाहर निकलते हुए और बाजार जाने पर हमेशा सतर्क रहना भी सिखाया गया। खादर के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली विनीता ने बताया कि उन्हें जो सिखाया गया है, उसका प्रतिदिन अभ्यास करेंगी। विनीता के साथ ही प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाली प्रिया ने बताया कि कराटे सीखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। वो अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर रोजाना इसका अभ्यास करेंगी और खुद को सुरक्षित रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बच्चियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उनके अभिभावकों ने इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपराध काफी बढ़ गया है। इस स्थिति में बच्चियों को आत्मसुरक्षा के प्रशिक्षण का बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। गौरव का विषय है कि बेटियां हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम हो जाएंगी। इस मौके पर कराटे में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कई बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed