{"_id":"5d1404428ebc3e3c80471698","slug":"amar-ujala-gillette-written-exam-today-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला-जिलेट की लिखित परीक्षा आज, होनहारों को काम करने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला-जिलेट की लिखित परीक्षा आज, होनहारों को काम करने का मिलेगा मौका
Thu, 27 Jun 2019 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के लिए अमर उजाला और जिलेट शेव गार्ड के संयुक्त कार्यक्रम ‘जिलेट गार्ड सफलता अपनी मुट्ठी में’ का ग्रांड फिनाले की फाइनल लिखित परीक्षा आज गुरुग्राम में होगी।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा के बाद ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के जरिए चुने गए विजेताओं को अमर उजाला और जिलेट गार्ड की ओर से प्लेसमेंट दी जाएगी। इसके लिए 28 जून को गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्रांड फिनाले में ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, मेयर मधु आजाद और आबकारी-जीएसटी उपायुक्त स्नेहलता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला और जिलेट शेव गार्ड की ओर से प्रदेश के रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, हिसार समेत कई जिलों के 150 कॉलेजों में ग्रूमिंग कार्यशाला कराई गईं थीं। परीक्षा के बाद प्रत्येक से तीन-तीन छात्रों को चुना गया था।
विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के माध्यम से हर कॉलेज से तीन-तीन विजेता चुने गए। इन सभी चयनित विद्यार्थी 27 जून को ग्रांड फिनाले के लिए लिए परीक्षा देंगे। जिसके बाद 28 जून को ग्रांड फिनाले का हिस्सा बनेंगे।
लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार में प्राप्त नंबरों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। चुने गए विजेताओं में दस को अमर उजाला और जिलेट अपने साथ काम करने का सुनहरा मौका देगा।