फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Foundation helping the needy in times of crisis

अमर उजाला फाउंडेशन: संकट के दौर में जारी है जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला

Wed, 22 Apr 2020 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation helping the needy in times of crisis
जरूरतमंदों के लिए भोजन पैकिंग... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बीच सामाजिक संस्थाओं व व्यापारियों के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन जरूरतमंदों की मदद में लगातार जुटा है। फाउंडेशन के नेतृत्व में मंगलवार को भी संस्थाओं ने विभिन्न शहरों में गरीबों को भोजन के पैकेट, राशन व अन्य जरूरत की चीजें वितरित कीं। भिवानी में वालंटियर्स को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मेरठ में फाउंडेशन के साथ जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी और छावनी रामलीला समिति ने जरूरतमंदों को भोजन और राशन वितरित किया। शामली में मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भैंसवाल रोड पर गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया। 
विज्ञापन


गाजियाबाद में मंगलवार को गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, महाराजा अग्रसेन रसोई, गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन, अन्न पात्र संस्था के साथ लोगों तक भोजन पहुंचाया गया। कोरोना योद्धाओं के लिए भी संस्थाएं भोजन के पैकेट तैयार करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा व्यापारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से मंगलवार को करीब 4000 भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया। ये पैकेट गोमतीनगर के खरगापुर, रामआसरे का पुरवा आदि इलाकों में वितरित किए गए।  



कानपुर में लॉकडाउन में सभी को भरपेट खाने के मुहिम में मंगलवार को 10 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। उन्नाव में अमर उजाला फाउंडेशन की अपील पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों व समाज सेवियों ने जरूरतमंदों को पहुंचाया भोजन। फर्रुखाबाद में अधिवक्ता शुभम राय ने कमालगंज में गरीबों को राशन सामग्री वितरित की है। 


भिवानी में मंगलवार को हलवासिया विद्या विहार विद्यालय में चल रही साझी रसोई में लगातार 28 दिनों से अपना अहम योगदान देने वाले वालंटियर्स को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जुड़े जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता एवं हलवासिया विद्या विहार स्कूल के प्रबंधक शिवशंकर कसेरा और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने कहा कि दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाली अपनी टीम पर हमें नाज है। इसी तरह महेंद्रगढ़, झज्जर व सोनीपत में भी गरीबों की मदद की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed