{"_id":"5c6322e6bdec22129c2da6d8","slug":"amar-ujala-cbse-questions-and-answers-special-tips-for-getting-better-marks-in-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला सीबीएसई सवाल-जवाब : बोर्ड परिक्षाओं में बेहतर अंक हासिल करने के लिए खास टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला सीबीएसई सवाल-जवाब : बोर्ड परिक्षाओं में बेहतर अंक हासिल करने के लिए खास टिप्स
Wed, 13 Feb 2019 01:17 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स:
प्रश्न 1. दसवीं की छात्रा हूं। परीक्षा शुरू होने में कम समय है। साइंस की तैयारी कैसे करूं, किस टॉपिक पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है?: नीरजा
उत्तर--एनसीईआरटी पुस्तक में दिए हुए सभी अध्याय को बार-बार दोहराएं। यदि संभव हो तो इनके संक्षिप्त नोट्स बना लें तथा उन्हें समझकर दोहराते रहें। प्रकाश एवं विद्युत अध्याय से संख्यात्मक समस्याओं को हल करें। खंड ब के लिए प्रायोगिक समस्याओं को हल करते रहें। सीबीएसई की वेबसाइट पर दिए गए आदर्श प्रश्न पत्र को हल करें। यदि समय बचे तो पिछले वर्ष में आए प्रश्न-पत्रों को भी हल कर लें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
प्रश्न 2. मैं 12वीं की छात्रा हूं। मुझे फिजिक्स की तैयारी कैसे करनी चाहिए और इस विषय में सबसे ज्यादा कौन सा टॉपिक होता है?: सुप्रिया
उत्तर--पाठ्यक्रम में दिए गए सभी यूनिट का पर्याप्त अध्ययन करें। खासतौर से ऑप्टिक्स, जिसमें से लगभग 14 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे करंट-इलेक्ट्रिसिटी आदि पर विशेष ध्यान दें। सभी सूत्रों को अच्छी तरह से दोहरा लें तथा प्रत्येक प्रकार के 4-5 न्यूमेरिकल हल कर लें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र तथा आदर्श प्रश्न पत्र हल कर लें। फिजिक्स से डरें नहीं तथा उसमें रुचि लेकर अध्ययन करें। सभी विषयों को भली प्रकार से दोहरा लें तथा दोहराते समय जहां भी समस्या आती है, उसे एक-बार फिर समझने का प्रयास करें। एक प्रश्न पर अधिक समय न व्यतीत करें अथवा किसी मित्र या सीनियर की मदद लें। उस प्रश्न को समझने का प्रयत्न करें।
विज्ञापन
प्रश्न 3. 10वीं के गणित विषय के पेेपर के लिए दो स्तर की व्यवस्था इस बार से होगी? दोनों स्तर में क्या अंतर है?: आदित्य सिंह
उत्तर--गणित विषय में दो स्तर पर परीक्षा की व्यवस्था वर्ष 2020 से होगी। दोनों स्तरों के लिए पाठ्यक्रम व तैयारी समान होगी, परंतु उन विद्यार्थियों के लिए जिन्हें गणित विषय कठिन प्रतीत होता है तथा जिसके कारण निराशा होती है, उनके लिए प्रश्न-पत्र थोड़ा सरल होगा तथा वह गणित आधार के नाम से जाना जाएगा। इसके अतिरिक्त सामान्य छात्रों के लिए गणित मानक नामक परीक्षा होगी जो गणित आधार से थोड़ी कठिन होगी।
प्रश्न 4. मैं आर्गेनिक केमिस्ट्री के पार्ट में थोड़ा कमजोर हूं। इस पार्ट की अच्छी तैयारी कर कैसे अच्छे अंक लाए जा सकते है?: विशाल वर्मा
उत्तर--आर्गेनिक केमिस्ट्री के लिए सबसे पहले एनसीईआरटी की पुस्तक में दी गई संकल्पनाओं का गहन अध्ययन कर लें। सर्वप्रथम आईयूपीएसी नामकरण, अंतर स्थापित करने वाले परीक्षण जो निम्नलिखित में अंतर स्थापित करते हैं।
1. ऐरिमेटिक तथा ऐलिफेटिक कंपाउंड
2. यौगिक, जिनमें एक से अधिक क्रियात्मक समूह होते हैं अथवा ऐसे यौगिक जिनमें क्रियात्मक समूह तो समान होता है, परंतु परमाणु का रूपांतरण भिन्न होता है।
3. नामक प्रतिक्रियाएं जैसे विलियमसन सिंथेसिस, एल्डोल कंडेनसेशन, कपलिंग रिएक्शन, सैंडमेयर रिएक्शन, कोल्बे रिएक्शन, हॉफमैन ब्रोमाइड रिएक्शन, कैनिंग रिएक्शन, क्लीमैजिंग रिएक्शन आदि। इसके अतिरिक्त रूपांतरण पर आधारित प्रश्न भी हल कर लें।
2019 की परीक्षाओं में अपेक्षित क्षेत्र जहां से प्रश्न पूछे जा सकते हैं:
4.1- हेलोकेलन और हेलोएरेनेस: एसएन 1 और एसएन 2 प्रतिक्रिया, आयडोफार्म टेस्ट, डीडीटी
4.2- अल्कोहल, फेनोल्स और ईथर : आईयूपीएसी नामकरण, अल्कोहल्स, रूपांतरण, क्वथनांक और घुलनशीलता, फेनॉल्स-अम्लीय गुण, ईथर और एल्कोहल के क्वथनांक में अंतर, विलियमसन प्रतिक्रिया, रीमर-तिआमैन प्रतिक्रिया
4.3- एल्डिहाइड, किटोन और कार्बोक्जिलिक एसिड: कार्बोनिल कार्बन पर न्यूक्लियोफिलिक योग, कैनिजारो रिएक्शन, एल्डोल कंडेनसेशन, कार्बोक्जिलिक एसिड की अम्लीय प्रकृति, अंतर स्थापित करने वाली प्रक्रियाएं रूपांतरण प्रक्रियाएं।
4.4- एमाइंस: अमाइन की क्षारीय प्रकृति, कपलिंग रिएक्शन, हॉफमैन ब्रोमामाइड रिएक्शन, एनिलीन।
4.5- जैविक अणु: ग्लूकोज खुली श्रृंखला, प्रोटीन संरचना, विटामिन, कर्मी रोग, न्यूक्लियोटाइड और न्यूक्लियोसाइड।
4.6- पॉलिमर: थर्माप्लास्टिक, थर्मोसेटिंग बहुलक और इलास्टोमेर, रबर, बैक्लाइट, नायलॉन, टेफ्लॉन।
4.7- रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन शास्त्र: एंटीफर्टिलिटी ड्रग्स, खाद्य संरक्षक, बायोडिग्रेडेबल और गैर-बायोडिग्रेडेबल डिटर्जेंट, एंजाइम, आर्टिफिशियल स्वीटनिंग एजेंट, एनाल्जेसिक डिटर्जेंट।
प्रश्न 5. मैं 12वीं की छात्रा हूं? गणित विषय के पेपर को अच्छे तरीके से करने के लिए क्या टिप्स हो सकते हैं? गणित का डर भगाने के लिए क्या करूं?: अंकित
उत्तर--गणित में अच्छे अंक हेतु आप सूत्रों तथा प्रमेय आदि का बार-बार अभ्यास कर सकते हैं तथा एनसीईआरटी की पुस्तकों में दिए प्रश्नों को हल कर सकते हैं। आप एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित उदाहरण हेतु पुस्तिका (एग्जाम्पलर्स) में दिए गए प्रश्न हल कर सकते हैं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखिए तथा समय तालिका (टाइम टेबल) के अनुसार सभी विषयों में यथा प्रकाशित आदर्श प्रश्नपत्रों को हल करना न भूलें। तनाव रहित रहें। संतुलित भोजन करें, व्यायाम करें एवं पढ़ाई करते हुए बीच में ब्रेक जरूर लें।
नोट : फरवरी के अंत तक दसवीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थी अपने सवाल इस ई-मेल aucbsehelp@gmail.com पर भेज सकते हैं। उनके सवालों के जवाब सीबीएसई विशेषज्ञों से पूछकर अमर उजाला के साप्ताहिक कॉलम में प्रकाशित किए जाएंगे।