{"_id":"5d9315bb8ebc3e01767f55b3","slug":"amar-ujala-blood-donation-camps-in-hapur-and-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर व हापुड़ में अमर उजाला ने लगाया रक्तदान शिविर, भारी संख्या में पहुंच रहे रक्तदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर व हापुड़ में अमर उजाला ने लगाया रक्तदान शिविर, भारी संख्या में पहुंच रहे रक्तदाता
Tue, 01 Oct 2019 02:30 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर समेत देश भर के कई जगहों पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में गाजियाबाद के बुलंदशहर व हापुड़ में भी शिविर लगाए गए, जिनमें रक्तदान के प्रति लोगों का उत्साह देखते बन रहा है।
विज्ञापन
बुलंदशहर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला और उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक करने वाले राष्ट्र चेतना मिशन के जिलाध्यक्ष हेमन्त सिंह और उनकी टीम को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
वहीं हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगाए गए शिविर में लोग पूरे जोश के साथ रक्तदान कर रहे हैं। वहीं गांव बोधा निवासी 19 वर्षीय रूपेंद्र सिंह अपनी माताजी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। इस दौरान अमर उजाला की रक्तदान शिविर को देखकर माताजी ने बेटे को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और उपेंद्र ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर के शुरूआती कुछ घंटों में ही 25 लोग रक्तदान कर चुके थे और यह सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन