{"_id":"5d27d2318ebc3e6ccf653352","slug":"amar-ujala-aparajita-event-held-in-jewar-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम: अफसरों ने कहा- अपराजिता बनकर मनचलों को सबक सिखाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम: अफसरों ने कहा- अपराजिता बनकर मनचलों को सबक सिखाने की जरूरत
Fri, 12 Jul 2019 05:50 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, जेवर, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, जेवर, गाजियाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाल अपराजिता अभियान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जेवर आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो टीम और कॉलेज कर्मचारियों ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस अफसर उनके लिए अभिभावक की तरह होंगे। छात्राएं समस्या बताएं तुरंत निपटारा होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की 100 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। जेवर थाना इंचार्ज, एसएसआई फिरोज खान और एंटी रोमियो टीम के इंचार्ज बलवीर सिंह ने अपराजिता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराजिता शब्द में सारा अर्थ छिपा है। छात्राओं को अपराजिता बनकर मनचले और गलत लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। महिला उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, सिपाही जुलेखा मिर्जा ने लड़कियों को 1090, 181 और 100 डायल के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस दौरान आश्वासन दिलाया गया कि अगर कोई बच्ची पहचान छिपाकर शिकायत करना चाहती है तो उसकी पूरी मदद की जाएगी। छात्राओं ने स्कूल की छुट्टी के समय सड़क पर लगने वाले जाम से अवगत कराया। स्कूल के समय सड़कों पर घूमने वाले आवारा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने हर संभव मदद का दावा किया।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्य रीनू भारती ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने में मदद मिलेगी। अध्यापक संजीव पचौरी, भारत सिंह, दिनेश कुमार, समिता कुमारी ने भी विचार प्रकट किए।
दामिनी शर्मा ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। ऐसे कार्यक्रम से उत्साह बढ़ता है। इससे भविष्य में मदद मिलेगी।
काजल शर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पहले से थी। झिझक में पुलिस से शिकायत नहीं कर पाती थी। अब वह शिकायत दूर हुई है।
कृष्णा ने कहा कि अपराजिता से स्कूल की छात्राओं का उत्साह बढ़ा है। महिला जागरूकता के लिए अमर उजाला के चलाए जा रहे कार्यक्रम के लिए धन्यवाद।
पिंकी ने कहा कि अपराजिता प्रोग्राम से सीख मिली है कि अपराध को जितना छिपाएंगे, उतना बढ़ेगा। जीवन में किसी भी अपराध को चुपचाप बैठकर सहने के बजाय डटकर मुकाबला करें। परिवार और पुलिस को तत्काल सूचना दें।