फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Aparajita event held in Jewar Ghaziabad

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम: अफसरों ने कहा- अपराजिता बनकर मनचलों को सबक सिखाने की जरूरत

Fri, 12 Jul 2019 05:50 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, जेवर, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, जेवर, गाजियाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita event held in Jewar Ghaziabad
अमर उजाल अपराजिता अभियान - फोटो : Amar Ujala

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जेवर आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो टीम और कॉलेज कर्मचारियों ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस अफसर उनके लिए अभिभावक की तरह होंगे। छात्राएं समस्या बताएं तुरंत निपटारा होगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की 100 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। जेवर थाना इंचार्ज, एसएसआई फिरोज खान और एंटी रोमियो टीम के इंचार्ज बलवीर सिंह ने अपराजिता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराजिता शब्द में सारा अर्थ छिपा है। छात्राओं को अपराजिता बनकर मनचले और गलत लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। महिला उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, सिपाही जुलेखा मिर्जा ने लड़कियों को 1090, 181 और 100 डायल के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस दौरान आश्वासन दिलाया गया कि अगर कोई बच्ची पहचान छिपाकर शिकायत करना चाहती है तो उसकी पूरी मदद की जाएगी। छात्राओं ने स्कूल की छुट्टी के समय सड़क पर लगने वाले जाम से अवगत कराया। स्कूल के समय सड़कों पर घूमने वाले आवारा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने हर संभव मदद का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्य रीनू भारती ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने में मदद मिलेगी। अध्यापक संजीव पचौरी, भारत सिंह, दिनेश कुमार, समिता कुमारी ने भी विचार प्रकट किए। 


दामिनी शर्मा ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। ऐसे कार्यक्रम से उत्साह बढ़ता है। इससे भविष्य में मदद मिलेगी।

काजल शर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पहले से थी। झिझक में पुलिस से शिकायत नहीं कर पाती थी। अब वह शिकायत दूर हुई है।

कृष्णा ने कहा कि अपराजिता से स्कूल की छात्राओं का उत्साह बढ़ा है। महिला जागरूकता के लिए अमर उजाला के चलाए जा रहे कार्यक्रम के लिए धन्यवाद।

पिंकी ने कहा कि अपराजिता प्रोग्राम से सीख मिली है कि अपराध को जितना छिपाएंगे, उतना बढ़ेगा। जीवन में किसी भी अपराध को चुपचाप बैठकर सहने के बजाय डटकर मुकाबला करें। परिवार और पुलिस को तत्काल सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed