फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Altercation between SpiceJet staff and passengers at Delhi Airport; slogans raised

अभी इसे न लगाएं : दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट कर्मचारियों और यात्रियों में नोकझोंक, लगे नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, कर्मचारी की सस्ती एयरलाइन वाली टिप्पणी से भड़के यात्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यात्री एयरलाइन के कर्मचारियों से बहस करते और शेम ऑन स्पाइसजेट के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर मौजूद नजर आए। वायरल वीडियो में हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के काउंटर के पास कई यात्री कर्मचारियों से बहस करते दिख रहे हैं। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी स्थिति को संभालने और विवाद को बढ़ने से रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। इसमें एक कर्मचारी को यात्रियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, स्पाइसजेट सस्ता है, इसीलिए आए हो आप। कुछ यात्री एयरलाइन के खिलाफ शेम ऑन स्पाइसजेट के नारे लगाने लगते हैं। इस दौरान एक महिला यात्री भी कर्मचारियों पर टिप्पणी करती सुनाई देती है।

विवाद की वजह स्पष्ट नहीं : सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा इस वीडियो में यात्रियों और कर्मचारियों के बीच बहस तो दिखाई दे रही है, लेकिन विवाद किस बात से शुरू हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन


कोलकाता हवाई अड्डे पर भी सामने आया था विवाद : स्पाइसजेट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच बहस का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर भी यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में भी यात्री कर्मचारियों से बहस करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article