फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Along with Rakhi the postal department will also send the message of G-20 to the brothers

Delhi: भाइयों तक राखी के साथ जी-20 का भी संदेश पहुंचाएगा डाक विभाग, वाटर प्रूफ लिफाफे से जाएगा बहन का प्यार

Wed, 23 Aug 2023 04:14 AM IST
विजय पुंडीर आयुषी ध्यानी, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
आयुषी ध्यानी, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Aug 2023 04:14 AM IST
सार

डाक विभाग ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार राखी पर अनूठी पहल शुरू की है। वाटर प्रूफ लिफाफा पर राखी के साथ जी20 के लोगो की है। कोशिश राखी के साथ वैश्विक आयोजन के संदेश को भी आम लोगों तक पहुंचाने की है।

विज्ञापन
Along with Rakhi the postal department will also send the message of G-20 to the brothers
राखी भेजने के लिए डाक विभाग का वाटर प्रूफ लिफाफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाक विभाग राखी के साथ जी-20 का संदेश भी भाइयों तक पहुंचाएगा। विभाग राखी को भीगने से बचाने के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा लेकर आया है। इसमें जी-20 का लोगो भी लगा है। अलग-अलग डिजाइन के दो तरह के लिफाफे पोस्ट ऑफिस में मौजूद हैं, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल कीमत एक रुपये ज्यादा है। हल्के गुलाबी रंग के लिफाफे की कीमत 11 व पारदर्शी लिफाफा 15 रुपये में मिल रहा है। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाटर प्रूफ लिफाफे से राखियां बारिश से सुरक्षित रहेंगी। वहीं, जी-20 का संदेश भी घर-घर तक पहुंचेगा। विभाग 24 घंटे के अंदर की राखी की सुरक्षित डिलिवरी भी कर देगा।

विज्ञापन


डाक विभाग ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार राखी पर अनूठी पहल शुरू की है। वाटर प्रूफ लिफाफा पर राखी के साथ जी20 के लोगो की है। कोशिश राखी के साथ वैश्विक आयोजन के संदेश को भी आम लोगों तक पहुंचाने की है। खास बात यह कि लिफाफा अन्य से अलग है। इससे डाकिये को पहचाने में दिक्कत नहीं होगी और रक्षा बंधन के पावन पर्व से पहले देश- विदेश में राखी समय पर पहुंच सकेगी।
विज्ञापन


डाक विभाग का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलावों के बीच इस तरह के लिफाफों की मांग ज्यादा है। एक तो यह पानी में भीगेगा नहीं। वहीं, जी20 का लोगो इसे आकर्षक बना रहा है। दोनों का मिला-जुला असर असर है कि डाक घर में आने वाले ज्यादातर उपभोक्ता पहली बार में मांग वाटर प्रूफ लिफाफे की ही मांग करते हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार दोनों तरह के लिफाफों की कीमत एक रुपये बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी पट्टी की पोस्ट ज्यादा
पोस्ट ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, पंजाब जैसे राज्यों में राखियों की डिलीवरी काफी ज्यादा हो रही है। इसके बाद नंबर दक्षिण भारत का है। उत्तर पूर्व राज्यों में भी राखियां भेजी जा रही हैं, लेकिन इनकी संख्या कम है। इस बार राखियों की डिलीवरी में पिछले साल की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। अभी लोग सामान्य डाक से राखी भेज रहे हैं, लेकिन समय नजदीक आने पर इसकी जगह स्पीड पोस्ट ले लेगा। दिल्ली में 20 ग्राम वजन तक की राखी की पोस्ट 18 रुपये व सामान्य डाक से 10 रुपये में भेजी जा रही है। वजह अगर इससे ज्यादा है या दिल्ली से बाहर राखी भेजनी है तो कीमत में बदलाव आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed