{"_id":"60b876fd8ebc3e34ff39a025","slug":"allopathy-vs-ayurveda-delhi-medical-association-files-suit-against-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोपैथी विवाद: डीएमए ने बाबा रामदेव के खिलाफ दायर किया केस, हाईकोर्ट ने जारी किया समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलोपैथी विवाद: डीएमए ने बाबा रामदेव के खिलाफ दायर किया केस, हाईकोर्ट ने जारी किया समन
Thu, 03 Jun 2021 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:18 PM IST
सार
अदालत में डीएमए का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील राजीव दत्ता ने कहा है कि रामदेव के बयान जनता में विज्ञान और डॉक्टरों की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह वाद डॉक्टरों के नागरिक अधिकारों के लिए दायर किया गया है।
विज्ञापन
swami ramdev
- फोटो : facebook/swami ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलोपैथी बनाम आयुर्वेद विवाद में लगातार आ रहे बाबा रामदेव के आपत्तिजनक बयानों को लेकर अब दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) हाईकोर्ट पहुंच गया है। डीएमए ने दिल्ली हाईकोर्ट में रामदेव के खिलाफ केस दायर कर उन्हें कोरोनिल टैबलेट को लेकर झूठे दावे और गलत बयानबाजी करने से रोकने की अपील की गई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने योग गुरु रामदेव को, पतंजलि की ‘कोरोनिल किट’ के कोविड-19 के उपचार के लिए कारगर होने की झूठी जानकारी देने से रोकने के लिए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) की ओर से दायर वाद पर योग गुरु को समन जारी किया।
विज्ञापन
अदालत ने मौखिक रूप से योग गुरु रामदेव के वकील से कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख, 13 जुलाई तक उन्हें कोई भड़काऊ बयान नहीं देने और मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहें।
विज्ञापन
चिकित्सकों की ओर से डीएमए ने कहा कि रामदेव का बयान प्रभावित करता है क्योंकि वह दवा कोरोना वायरस का इलाज नहीं करती और यह भ्रमित करने वाला बयान है।
DMA says Ramadev's statement in public is damaging the reputations of science and doctors. This is a suit for civil rights of doctors: Advocate Rajiv Dutta representing Delhi Medical Association said
— ANI (@ANI) June 3, 2021