फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   alliance of Aam Aadmi Party and Congress is almost certain in mayor elections in Delhi

Delhi Mayor Election: आप-कांग्रेस का गठबंधन, कांग्रेस पार्षदों ने कहा- नौ सदस्य आप प्रत्याशी का करेंगे समर्थन

Sat, 13 Apr 2024 10:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 13 Apr 2024 10:03 PM IST
सार

दिल्ली में मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन लगभग तय हो गया है। औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। कांग्रेस के नौ पार्षद इस बार आप के मेयर प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। 
 

विज्ञापन
alliance of Aam Aadmi Party and Congress is almost certain in mayor elections in Delhi
राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन लगभग तय हो गया है। औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। कांग्रेस के नौ पार्षद इस बार आप के मेयर प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने आप पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार किया था। इससे पहले हुई निगम सदन की करीब हर बैठक में आप के विरोध में भाजपा के साथ कांग्रेस के पार्षद भी शामिल होते थे।

विज्ञापन


अब आप और कांग्रेस दोनों दलों के नेता कह रहे हैं कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से स्थिति बदल गई है। भाजपा को किसी भी हाल में रोकने के लिए दोनों दलों ने कंधे से कंधा मिलाकर चलने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन है। इसे एमसीडी में भी हम आगे लेकर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद समीर अहमद ने बताया कि पार्टी जो भी स्टैंड लेगी वे समर्थन करेंगे। वहीं, आप के पार्षदों का कहना है कि कांग्रेस के साथ आने से एमसीडी में स्थिति और भी मजबूत हो गई है। फिलहाल, दोनों दलों की ओर से गठबंधन की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। दूसरी तरफ भाजपा मेयर चुनाव लड़ेगी या नहीं, अभी ये साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन की नजर होगी स्टैंडिंग कमेटी पर
गठबंधन की नजर मेयर चुनाव से ज्यादा स्टैंडिंग कमेटी पर है। मौजूदा समय में निगम के 12 जोनों में से सात में आप का बहुमत है और पांच में भाजपा बहुमत में है। इससे पहले भाजपा को ये उम्मीद थी कि कांग्रेस के पार्षद स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में शायद उसकी तरफ आ सकते हैं। आप को भी तब कमोबेश ऐसी उम्मीद थी कि कांग्रेस उसका समर्थन नहीं करेगी, लेकिन अब कांग्रेस व आप के साथ आने से स्थिति बदल जाएगी। अब स्टैंडिंग कमेटी में गठबंधन को फायदा मिलने के आसार दिखने लगे हैं।


फायदे वाला हो सकता है गठबंधन
आप और कांग्रेस दोनों के लिए गठबंधन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए कांग्रेस को जोन कमेटियों और स्टैंडिंग कमेटी में जगह मिल सकती है। गठबंधन के बाद कैसी होगी स्थिति

250 निगम सदस्य
- 7 सांसद
- 3 राज्यसभा सदस्य
- 14 विधायक
(कुल- 274 वोट)

आप-कांग्रेस गठबंधन
आप - 134 सदस्य
कांग्रेस - 9 सदस्य
निर्दलीय - 1
राज्यसभा सदस्य -3
विधायक - 13

भाजपा
सदस्य - 104
निर्दलीय - 1
सांसद - 7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed