फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegation of food delivery company's advertisement being misleading and wrong

Delhi: भोजन वितरण कंपनी का विज्ञापन भ्रामक और गलत होने का आरोप, अदालत ने कंपनी को जारी किया नोटिस

Tue, 13 Feb 2024 06:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Allegation of food delivery company's advertisement being misleading and wrong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गुड़गांव के एक व्यक्ति ने दिल्ली की एक भोजन वितरण कंपनी पर अपने खाद्य पदार्थों का भ्रामक व गलत विज्ञापन देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कबाब और इसी तरह के अन्य खाद्य पदार्थों को अन्य शहरों के प्रतिष्ठित रेस्तरां से गर्म किया जाएगा। यह तथ्य भ्रामक और गलत है। सिविल जज उमेश कुमार ने याचिका पर नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन


निषेधाज्ञा और एक लाख के हर्जाने के लिए क्लास एक्शन सूट वादी सौरव मॉल द्वारा दायर किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी की योजना भ्रामक थी। इस योजना के अनुसार भोजन वितरण कंपनी का दावा है कि वह विभिन्न शहरों में प्रतिष्ठित रेस्तरां से गर्म भोजन वितरित करेगी, जिसे उपभोक्ता के शहर में पहुंचाया जाएगा। याचिका में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि भोजन वितरण कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल के एक ब्लॉग पोस्ट में सेवाओं का विज्ञापन इस प्रकार किया गया है।
विज्ञापन


यदि आप अपने प्रिय शहर से किसी खाद्य पदार्थ मंगाने की इच्छा रखते हैं वह उड़ान में सवार होकर अगले ही दिन आप तक पहुंच जाएगा। ब्लॉग पोस्ट में दावा किया गया कि भोजन रेस्तरां द्वारा ताजा तैयार किया जाएगा। 14 अक्तूबर 2023 को शिकायतकर्ता ने कंपनी के सेवा के तहत खाना ऑर्डर किया था। जब उन्होंने डिलीवरी पार्टनर को ट्रैक करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि खाना रेस्तरां से नहीं बल्कि किसी तीसरे पक्ष के स्थान से उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed