{"_id":"05a4d129914253f7627ffe6b8b33663b","slug":"all-women-except-sikh-would-wear-helmet-in-capital-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहनने पर महिलाओं की आजादी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहनने पर महिलाओं की आजादी खत्म
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Aug 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सभी दो पहिया वाहन चालाने वाली महिलाओं के लिए आज से हेलमेट लगाना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार दिल्ली की सभी महिलाएं जो दो पहिया वाहन चलाती हैं या बैक सीट पर बैठती हैं उन्हें हेलमेट लगाना जरूरी है।
पर इस अधिसूचना में सिख महिलाओं को हेलमेट लगाने से छूट दी गई है। अभी तक दिल्ली में सभी महिलाओं को हेलमेट लगाने की अनिवार्यता से छूट थी पर यह केवल सिख महिलाओं तक सीमित है। अन्य सभी को हेलमेट लगाना ही होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना दिल्ली मोटर वेहिकल रूल्स 115 में संशोधन करके जारी किया गया है। इसके अनुसार आज से पहले तक अगर कोई महिला दो पहिया वाहन चला रही है तो उसे हेलमेट नहीं लगाना पड़ता था।
विज्ञापन
बाद में इसे सभी महिलाओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया पर सिख समुदाय के विरोध के चलते अब इसे सिख महिलाओं को छोड़कर बाकी सभी के लिए लागू कर दिया गया है।