फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All vehicles will be monitored with artificial intelligence in Delhi

Delhi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से की जाएगी सभी वाहनों की निगरानी, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 12 Jul 2022 05:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Jul 2022 05:28 AM IST
सार

नई तकनीक के इस्तेमाल से दिन हो या रात सड़क की सभी गतिविधियों की जानकारियां परिवहन विभाग के पास पहुंचेंगी। इनकी जांच के बाद उचित कार्रवाई भी की जाएगी। इससे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसेगा।

विज्ञापन
All vehicles will be monitored with artificial intelligence in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन हर वक्त तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे। सड़कों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे, सेंसर सहित दूसरे जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे। यही नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से वाहनों की तमाम गतिविधियों की जानकारी हर पल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तक पहुंचेंगी। सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण, लेन ड्राइविंग सहित परिवहन नियमों का प्रवर्तन भी नई तकनीक से की जाएगी। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने तकनीकी साझेदारी के लिए एजेंसियों और स्टार्ट अप से आवेदन मांगा है। इसके लागू होने से प्रवर्तन अभियान के तहत तैनात कर्मियों का काम भी तकनीक के जरिए होगा। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल बस लेन ड्राइविंग प्रवर्तन के लिए सैकड़ों कर्मियों को तैनात किया गया है। बावजूद इसके अभी भी कई गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए नई व्यवस्था की गई है। नई तकनीक के इस्तेमाल से दिन हो या रात सड़क की सभी गतिविधियों की जानकारियां परिवहन विभाग के पास पहुंचेंगी। इनकी जांच के बाद उचित कार्रवाई भी की जाएगी। इससे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसेगा। सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी पहलुओं की निगरानी के लिए दिल्ली के करीब 2500 बस स्टॉप पर भी तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाया जाएगा।  

विज्ञापन

ई-वाहन : व्हाट्सएप चैटबोट से मिलेगी जानकारी
इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने परिवहन विभाग का नया व्हाट्सएप चैटबोट लांच किया है। इससे ई वाहनों की खरीदारी के इच्छुक ग्राहकों को ई वाहनों की कीमत, मॉडल, डीलर, चार्जिंग स्टेशन सहित कई और जानकारियां मिल सकेंगे। इन वाहनों से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब भी मिल सकेगा। परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने एक ट्वीट जारी कर कहा है कि दिल्ली सरकार ने एक व्हाट्सएप चैटबोट लांच किया है। इससे अपने निकटतम चार्जिंग स्टेशन, ई-मोबिलिटी सहित तमाम जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। इसके लिए 9810336008 पर हैलो भेजकर @SwitchDelhi करें। 

डिजाइन में होंगे बदलाव
सड़क सुरक्षा के लिहाज से नई तकनीक की मदद ली जाएगी। इसके तहत पैदल पथ, रोड डिजाइन, जेब्रा कॉसिंग, बस लेन ड्राइविंग सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े पहलुओं में बदलाव किए जाएंगे। करीब 1500 किलोमीटर के दायरे में दिल्ली की सड़कों की देखरेख के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर के जुड़ने से सड़कों पर सफर और भी सुरक्षित होगा। कई बार दुर्घटनाएं रोड डिजाइन में त्रुटि के कारण होती हैं। नई तकनीकी से इन पर अंकुश लगाने की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed