फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All three municipal corporations will run a joint campaign to fight Corona and dengue in Delhi

कोरोना-डेंगू से लड़ने को तीनों नगर निगम चलाएंगे संयुक्त अभियान, दिल्ली गंदगी छोड़ो का दिया नारा

Mon, 10 Aug 2020 08:31 PM IST
Vikas Kumar डीजिटल ब्यूरो, दिल्ली
डीजिटल ब्यूरो, दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Aug 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
All three municipal corporations will run a joint campaign to fight Corona and dengue in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष दिल्ली को डेंगू की लड़ाई में बड़ी कामयाबी मिली थी। तीनों नगर निगमों का लक्ष्य है कि इस साल भी दिल्ली को डेंगू से मुक्त रखा जाए। इसके लिए अब तक कई चरणों में दवाइयों का छिड़काव किया जा चुका है और आगे आने वाले समय में भी यह अभियान जारी रहेगा। तीनों नगर निगमों ने डेंगू की लड़ाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘गंदगी भारत छोड़ो’ अभियान से जोड़ दिया है। पीएम की सोच को आगे बढ़ाते हुए तीनों नगर निगमों ने ‘गंदगी दिल्ली छोड़ो’ का नारा दिया है। इसके तहत दिल्ली को गंदगी, प्रदूषण और कूड़े से मुक्त रखने के लिए स्पेशल योजना चलाई जाएगी।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर निर्मल जैन ने अमर उजाला से कहा कि क्षेत्र को पूर्णत: कूड़ा मुक्त रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सड़कों पर किसी भी तरह का कूड़ा न फेंका जा सके, इसकी कोशिश की जाएगी। इस तरह दिल्ली को गंदगी से पूरी तरह मुक्त रखेंगे जिससे लोगों को कोरोना, डेंगू और मलेरिया की बीमारी न हो सके। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि गंदगी और बीमारी हमेशा साथ-साथ चलती हैं। हमारी कोशिश है कि कूड़े और गंदगी का पूर्ण निस्तारण कर पूरी दिल्ली को डेंगू-मलेरिया से मुक्त रखा जा सके। 
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम डेंगू की लड़ाई में भी सबसे आगे है। निगम ने अब तक तीन राउंड दवाइयों का छिड़काव करा दिया है। कोरोना के कारण घर-घर जाकर कूलर-एसी की चेकिंग का काम प्रभावित हुआ है, लेकिन इसके रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कि गई है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की जानकारी के मुताबिक आठ अगस्त तक दक्षिणी दिल्ली में डेंगू के 35 मामले सामने आए हैं। पिछले वर्ष इस समय तक यह आंकड़ा 40 था। इस वर्ष मलेरिया के 47 और चिकुनगुनिया के 20  मामले सामने आ चुके हैं।        
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएमसी डाल रही मछलियां
दिल्ली की सबसे पॉश एरिया की देखभाल में जुटी एनडीएमसी सभी पार्कों, तालाबों और साफ जल ठराव की जगहों पर गमबुजिया मछली डालकर डेंगू रोकने की कोशिश कर रही है। जबकि गंदे नालों वाली एरिया में गप्पी मछली डालकर मच्छरों की बढ़ती संख्या को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed