फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All route to open in delhi situation normal after G20 summit

आवाजाही शुरू: जी20 के बाद दिल्ली में है ऐसा हाल, दौड़ने लगी ट्रेनें; सड़क पर भीड़ के बाद स्थिति हो रही सामान्य

Mon, 11 Sep 2023 02:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Sep 2023 02:20 PM IST
सार

दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन रविवार को समाप्त हो गया। सभी रास्ते खोल दिए हैं। शाम तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
 

विज्ञापन
All route to open in delhi situation normal after G20 summit
दिल्ली की सड़कों पर फिर से यातायात शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन के बाद फिर से लोगों के लिए दिल्ली के सभी रास्ते खोल दिए गए हैं। सोमवार सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। बारिश और तीन दिन दिल्ली बंद होने के चलते मौसम सुहाना रहा। जी 20 शिखर सम्मेलन के चलते आठ से दस सितंबर यानी तीन दिन तक दिल्ली बंद किया गया था। साथ ही 200 से अधिक ट्रेनों, ऑनलाइन डिलीवरी, विमान और पार्सल सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और स्थिति पहले की तरह सामान्य है।
विज्ञापन


कुछ मार्गों में किया गया बदलाव
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जी20 सम्मेलन में शामिल होने आए कुछ मेहमान रविवार को ही रवाना हो गए। वहीं, बाकी मेहमान सोमवार को अपने देश लौट रहे हैं। इसी के चलते सोमवार सुबह कुछ मार्गों में बदलाव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी क्राउन प्रिंस की सोमवार को कई यात्राएं निर्धारित थी, जिसमें राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत और हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक शामिल थी। शहर से रवाना होने से पहले उनका शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


पीआईयू पर तीन दिन प्राप्त हुई 2500 कॉल
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ब्राजील, मॉरीशस औऱ मैक्सिको के गणमान्य रवाना होने वाले हैं। इसी के चलते धौला कुआं के आसपास ट्रैफिक हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि  जी20 शिखर सम्मेलन से पहले सामान्य दिनों में पीआईयू की हेल्पलाइन पर प्रतिदिन औसतन लगभग चार सौ कॉल प्राप्त होती थी। वहीं, जी20 सम्मेलन के दौरान गुरुवार से रविवार तक प्रतिदिन 2500 कॉल प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर दौड़ने लगीं ट्रेनें
रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर बंद की गई 20 यात्री व एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की बहाली के भी आदेश हो गए हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा ने बताया कि इस लाइन पर 22 जोड़े यानी अप-डाउन की 44 गाड़ियां चलती हैं। इनमें यात्री और एक्सप्रेस सभी गाड़ियां शामिल हैं। कुल 44 में से 20 यानी 10 जोड़े गाड़ियां जी-20 सम्मेलन की वजह से रद्द की गई थी। अब ये गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर चलने लगी हैं।

भारी वाहनों के लिए रात में खोल दिए गए थे रास्ते 
निजी कारों व टैक्सी आदि से दिल्ली जाने के लिए तो दिल्ली पुलिस ने लोगों को रविवार शाम सात बजे से पहले ही ढील देनी शुरू कर दी थी। भारी व व्यावसायिक वाहन के लिए बॉर्डर रात 12 बजे खोल दिए गए थे। दूसरे राज्यों को जाने वाले भारी व व्यावसायिक वाहन तो केएमपी होकर अपने गंतव्यों के लिए पहले ही निकल गए थे, लेकिन दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर जाने वाले काफी वाहन टीकरी बॉर्डर से पहले बहादुरगढ़ की सीमा में सड़क किनारे ही खड़े थे।


इस समय तक थी पाबंदी
प्रतिबंध के चलते बहादुरगढ़ पुलिस भी भारी व व्यावसायिक वाहनों को टीकरी बॉर्डर की तरफ बढ़ने से पहले ही रोक रही थी, लेकिन रविवार देर रात से बहादुरगढ़ पुलिस ने हरियाणा की सीमा में इन वाहनों को रोकना बंद कर दिया। यातायात थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस का कार्ययोजना के अनुसार उन्हें रात 11 बजकर 59 मिनट तक भारी और व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रखने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed